{"_id":"67c7452f544cc9850b0dada4","slug":"roadways-bus-will-run-for-sardulgarh-from-this-morning-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130232-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरदूलगढ़ के लिए आज सुबह से चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरदूलगढ़ के लिए आज सुबह से चलेगी रोडवेज बस
Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव ढाणी ढाका में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में मौजूद डीसी व अन्य अधिकारी।
फतेहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को गांव ढाणी ढाका में रात्रि प्रवास कार्यक्रम हुआ। इसमें उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी भी पहुंचीं। रात्रि प्रवास के दौरान आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी 41 शिकायतें सुनी गईं। इनमें 12 का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने रोडवेज अधिकारियों को बुधवार सुबह से चलाने के निर्देश दिए।
सरपंच मोहित और ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या बता समाधान की मांग की। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी न आने पर डीसी नाराज हुईं। ग्रामीणों ने कहा कि पानी में घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) ज्यादा हैं। इस कारण इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए क्षेत्र की पेजयल योजनाओं में नहरी पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। कार्यक्रम में जब उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों के बारे पूछा तो कई जेई मौजूद मिले लेकिन एसई, कार्यकारी अभियंता या एसडीओ नहीं आए थे। इस पर उपायुक्त नाराज हुईं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। हालांकि बाद में एसडीओ कार्यक्रम में आ गए थे।
कार्यक्रम में ब्लॉक समिति के सदस्य दरबारा सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई बस सेवा को बहाल करने की मांग रखी। दरबारा सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 तक सरदूलगढ़ के लिए वाया ढाणी ईसर होकर बस जाती थी जो कि पांच साल से बंद है।
विज्ञापन
ग्रामीण तुलसीराम ने कहा कि पीपीपी में उनके परिवार की आय ज्यादा दर्ज है। इस वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीण जगदीश और मेवा सिंह ने श्मशान भूमि से ढाणी तक सड़क बनाने की मांग रखी। इस दौरान उपायुक्त ने अनुमति लेकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण जगदीश, रामस्वरूप और शमशेर ने कहा कि उन्हें बाढ़ से हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इसका कारण जानने के लिए कहा।
स्कूल में बुधवार सुबह पहुंचेगा खेल का सामान
ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में गांव प्रथम रहा है। इसके बावजूद यहां पर विज्ञान लैब तक नहीं बन सकी है। बच्चों के खेलने के लिए जरूरी सामान भी नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि बुधवार सुबह खेल सामान गांव पहुंचा दिया जाएगा।