{"_id":"63fcec5e319a147c290488d1","slug":"roadways-bus-reaches-village-matana-for-the-first-time-from-fatehabad-fatehabad-news-c-21-1-67359-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद से पहली बार गांव मताना पहुंची रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद से पहली बार गांव मताना पहुंची रोडवेज बस
विज्ञापन
गांव मताना में बस के संचालन के दौरान मौजूद ग्रामीण।
फतेहाबाद। आजादी के बाद से ही गांव में बस की बाट जोह रहे मताना के ग्रामीणों की इच्छा पूरी हो गई है। सोमवार से गांव में एक मिनी रोडवेज बस का संचालन आरंभ हो गया है। यह बस गांव में दो समय फेरे लगाएगी। बस के चलने से जहां गांव के विद्यार्थियों को फायदा होगा, वहीं आम यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, गांव मताना आजादी के बाद से ही बस सुविधा को लेकर तरस रहा था। फतेहाबाद शहर से छह किलोमीटर दूर इस गांव में कभी भी बसों का आवागमन नहीं हुआ था। जिससे गांव के विद्यार्थियों व ग्रामीणों को ऑटो या पर फिर निजी साधनों पर ही शहर आना पड़ रहा था। इस बार बनी नई पंचायत ने गांव मताना के सरपंच दलबीर शास्त्री के साथ मिलकर रोडवेज विभाग को गांव में बस चलाने की मांग की थी। विभाग ने उनकी मांग ऊपर भेज दी और अब गांव मताना को रोडवेज विभाग की ओर से एक मिनी बस बस मिल गई है। यह बस सुबह साढ़े आठ बजे गांव के मेन चौक पर आएगी और यहां पर इसका 15 मिनट का स्टॉपेज रहेगा। इसके बाद वह सवारियां लेकर नए व पुराने बस स्टैंड तक आएगी। दोपहर ढाई बजे फिर से यह बस पुराना बस स्टैंड वाया नया बस स्टैंड होते हुए गांव मताना में पहुंचेगी। सोमवार को इस बस का विधिवत रूप से संचालन किया गया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच दलबीर शास्त्री, पंच कमल वर्मा, राजेश वर्मा, नंबरदार रामनिवास वर्मा, होशियार वर्मा, एडवोकेट टेकचंद शर्मा आदि ने बस को रवाना किया। बस चालक कंवरभान वर्मा व परिचालक अनिल खटक इसका संचालन करेंगे।
विज्ञापन
कोट
मेरे गांव में बस की समस्या आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है। 17 साल से हमारी पंचायत शहरी कॉलोनियों में मिली हुई थी, जिस कारण ना तो बस की डिमांड की गई और ना ही गांव में विकास हुआ। अब मताना अलग पंचायत है और ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास करके रोडवेज विभाग से बस की डिमांड की थी, जो मिल गई है।
-दलबीर शास्त्री, सरपंच मताना
गांव मताना के ग्रामीणों ने गांव में बस चलाने के लिए प्रस्ताव पास करके दिया था। जिसकी मंजूरी मिल गई है। सोमवार से गांव में मिनी बस का संचालन आरंभ कर दिया गया है। आगे भी अगर किसी गांव में बस नहीं जा रही तो उस पर विचार किया जाएगा।
-शेर सिंह, जीएम, रोडवेज, फतेहाबाद।