फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways bus overturned near Jamalpur Shekha village of Tohana in Fatehabad, eight passengers injured; screams

Fatehabad: टोहाना के गांव जमालपुर शेखा के पास रोडवेज बस पलटी, आठ यात्री घायल; मची चीख-पुकार

Wed, 21 Aug 2024 09:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

फतेहाबाद में रोडवेज बस पलटने से सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Roadways bus overturned near Jamalpur Shekha village of Tohana in Fatehabad, eight passengers injured; screams
रोडवेज बस पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के गांव जमालपुर शेखा में फतेहाबाद से टोहाना के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस पलट गई। इससे बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से चंडीगढ़ के लिए चली रोडवेज बस गांव जमालपुर से दमकोरा होते हुए टोहाना आ रही थी। गांव जलालपुर शेखा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए रास्ते को बंद किया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण में गड़बड़ी की गई थी, जिसके चलते मिट्टी धंसने से हादसा हुआ है, इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। यह बस फतेहाबाद से रतिया, टोहाना, पातडा के रास्ते पटियाला होकर चंडीगढ़ जानी थी।
विज्ञापन




ग्रामीण पवन कुमार ने बताया कि एक साल पहले इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण में गड़बड़ी की गई है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले की जांच को लेकर वे अधिकारियों के पास गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और अब यह हादसा हो गया है। सूचना पाकर रोडवेज के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed