फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways bus hits bike riders, two injured

Fatehabad News: रोडवेज बस ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits bike riders, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नए बस स्टैंड के पास रोडवेज डिपो की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। फतेहाबाद शहर पुलिस ने सुशील कुमार निवासी चिंदड़ की शिकायत पर रोडवेज चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि 14 मार्च को वह तथा उसका दोस्त मोहर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद किसी काम से आए थे। काम समाप्त होने के बाद वह वापस गांव चिंदड़ की ओर जा रहे थे। सुशील ने बताया कि करीब 3 बजे जब वह नए बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बस चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया। लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed