फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads to be built with 1.68 crores in Auto Market, Model Town and Green Park Colony

ऑटो मार्केट, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी में 1.68 करोड़ से बनेंगी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads to be built with 1.68 crores in Auto Market, Model Town and Green Park Colony
फतेहाबाद के मॉडल टाउन की टूटी हुई सड़क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के ऑटो मार्केट, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी में 1.68 करोड़ रुपये से नई सड़कें बनने जा रही हैं। सीएम घोषणा के तहत इन तीनों जगहों पर अगले सप्ताह से सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने ऑटो मार्केट, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क बनाने के लिए फरवरी माह में टेंडर लगाया था लेकिन वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया रुकी हुई थी। बुधवार को नगर परिषद संबंधित एजेंसी को सड़क बनाने के लिए वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मॉडल टाउन से सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। यहां पर सड़क लंबे समय से टूटे चुकी है। हालात ये है कि गीता मंदिर रोड और पपीहा पार्क रोड पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। मॉडल टाउन में करीब 52 लाख से सड़क का निर्माण होगा। शहर के मॉडल टाउन की सड़कों का भी सुधार होने जा रहा है। यहां पर करीब 52 लाख से सड़क बनाई जाएगी। यहां की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। गीता मंदिर रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मॉडल टाउन के सड़कों और पार्कों के काम को पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण देख रहा था लेकिन अब मॉडल टाउन का रिकॉर्ड नगर परिषद को ट्रांसफर हो चुका है। अब नप मॉडल टाउन की सभी सड़कें दोबारा बनवा रहा है। मॉडल टाउन में तारकोल की परत बिछाकर नई सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नई सड़कों पर ये धनराशि होगी खर्च
कार्य राशि होगी खर्च
मॉडल टाउन 52 लाख
ऑटो मार्केट 68 लाख 58 हजार
ग्रीन पार्क कॉलोनी 49 लाख
सीएम घोषणा में शामिल है तीनों प्रस्ताव
शहर के आटो मार्केट, ग्रीन पार्क कॉलोनी और मॉडल टाउन में सड़क बनाने का प्रस्ताव सीएम घोषणा में शामिल है। सीएम घोषणा के तहत सड़क बनाने के लिए नप ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। मंजूरी िमलने के बाद टेंडर लगाने की फरवरी माह में प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल पहले बनी थी ऑटो मार्केट में सड़कें, अब टूट चुकी हैं
शहर के भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट में वर्ष 2012 में नगर परिषद ने सड़कें बनाई थी, यहां पर तारकोल की सड़क बनी हुई है। अब नगर परिषद दोबारा सड़क बनवा रहा है। इसके अलावा यहां टूटे डिवाइडरों की मरम्मत करवाई जाएगी। करीब साढ़े 68 लाख रुपये यहां खर्च होगा। ऑटो मार्केट में करीब 450 दुकानें है।

कोट
शहर के ऑटो मार्केट, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी में सीएम घोषणा के तहत नई सड़कें बनने जा रही है। इसको लेकर टेंडर लगाया गया था, वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एजेंसी अगले सप्ताह तक काम शुरू कर देगी। मॉडल टाउन में सबसे पहले शुरूआत की जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed