फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads in 20 villages will be paved at a cost of Rs 12.37 crore.

Fatehabad News: 12.37 करोड़ से 20 गांवों की फिरनियां होंगी पक्की

Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Roads in 20 villages will be paved at a cost of Rs 12.37 crore.
फतेहाबाद। ग्रामीण विकास के तहत पंचायती राज विभाग ने जिले के 20 गांवों की फिरनियों को पक्का करने की कवायद तेज कर दी है। विभाग इस परियोजना पर 12 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इन गांवों में निर्माण कार्य जोरों पर है। इससे हजारों ग्रामीणों को आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांवों की फिरनियां अक्सर कच्ची होने व जर्जर होने के कारण ग्रामीणों के लिए यह मुसीबत का सबब बनी रहती है। मानसून के दौरान, इन रास्तों पर जलभराव और कीचड़ होने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती थी। वहीं गर्मियों में धूल उड़ने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा होती थीं। पंचायती राज विभाग की पहल से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होगी। आवागमन सुगम होगा और गांवों के रास्ते कीचड़ मुक्त होंगे। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली इंटर लॉक व कंक्रीट सामग्री के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ताकि भारी वाहनों के दबाव को सहन किया जा सके। गांवों में यह निर्माण जारी है।
विज्ञापन

जिले के 20 गांवों में मशीनरी और मजदूरों की टीम दिन-रात काम कर रही है। इस काम के वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि फिरनी पक्की होने से उनके खेतों तक जाने और पशुओं को लाने-ले जाने में काफी आसानी होगी। साथ ही, गांव के बाहरी हिस्से के विकसित होने से संपत्ति के दामों में भी वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
इन गांवों में हाेंगी फिरनी पक्की
जिले के गांव बलियाला,बहबलपुर, सोत्तर भट्टू, भट्टू खुर्द,बीराबदी, चिम्मो, चुघअहली, ढाणी ईशर, धिड़, मढ़, मुस्साखेड़ा, रत्ता टिब्बा, तामसपुरा, हैदरवाला, हमजादपुर, सेहनाल, ढाणी बिलासपुर, ढांड और सरवरपुर में फिरनी पक्की होगी।

------------
:: 12 करोड़ की इस योजना से 20 गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। इससे पहले भी फिरनियों को पक्का करने के लिए टेंडर लगाया था, जिससे 50 से अधिक गांवों में गली पक्की करवाने के काम करवाए गए थे।
देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed