फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads are broken in ward 12, there is lack of street lights

Fatehabad News: वार्ड 12 में सड़कें टूटी, स्ट्रीट लाइटों की कमी

Sat, 10 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roads are broken in ward 12, there is lack of street lights
केएम स्कूल के सामने बना बाइपास जो इंटरलॉक से बना है जहां कई जगहों पर गड्डे बन चुके है। संवाद
टोहाना। वार्ड 12 के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद पर विकास कार्य में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में कई सड़कें निर्माण की बाट जो रहीं है जबकि कई जगह स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं।
विज्ञापन

लोगों ने केएम स्कूल के सामने इंटरलॉकिंग से बने बाईपास को सीसी से बनवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यालय के सामने से हिसार रोड पर जाने वाली सड़क टूटी है। वार्ड में सफाईकर्मी व घरों से कचरा उठाने के लिए गाड़ी कभी-कभी आती है, जबकि नगर परिषद हर महीने इसके लिए लाखों रुपये चुकाती है। कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड के दो मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग

वार्ड 12 में बने मुख्य चौक से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। वार्ड में ही बने वाल्मीकि व कैंची चौक पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद प्रशासन ने इन दोनों चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है। इसकी जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



वार्ड में सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं। डोर टू डोर वाली गाड़ी हफ्ते में एक-दो बार ही आती है। जिससे कई बार वार्ड में कचरे के ढेर लग जाता है। नगर परिषद हर महीने इस काम के लिए लाखों रुपये खर्च करती है। आमजन इस समस्या से पूरी तरह से परेशान है।

-डोगरचंद, वार्डवासी



वार्ड के अधिकतर एरिया में स्ट्रीट लाइट की कमी है जिससे शाम होते है सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। कई जगहों पर लगी लाइट खराब हो गई हैं उन्हें ठीक करना चाहिए। उनके घर से आगे सड़क नहीं बनाई गई है। मुख्य चौक पर भी ट्रैफिक लाइट होनी चाहिए।

-डॉ. जोशी, स्थानीय निवासी

-



केएम स्कूल के सामने बाईपास को सीसी बनाना चाहिए ताकि इसमें पड़े गड्ढे से लोगों को निजात मिल सके। बारिश के दिनों में कई जगहों पर जलभराव हो जाता है जिसका हल करना चाहिए। पानी निकासी न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

-मोहित, स्थानीय निवासी

-



वार्ड में शाम होते ही कई जगहों पर अंधेरा पसर जाता है। अंधेरे में हादसे होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में नगर परिषद को जरूरत अनुसार स्ट्रीट लाइट लगवानी चाहिए। वार्ड में हिसार रोड पर लगी ग्रिल टूट चुकी है उन्हें भी ठीक करवाना चाहिए।


-सुशील कुमार, स्थानीय निवासी

विकास कार्य करवाने में उनके वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड में सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीसी सड़क को इंटरलॉक से बनाया गया है जबकि इसे सीसी बनाना चाहिए। दोनों चौक पर ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।



- निखिल बंसल, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed