फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road uprooted four months ago to lay pipe, work has not started yet

Fatehabad News: चार माह पहले पाइप डालने के लिए उखाड़ी सड़क, अब तक नहीं शुरू हुआ काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road uprooted four months ago to lay pipe, work has not started yet
फतेहाबाद ​के गुरनानक पुरा मोहल्ला में उखाड़ी गई गली
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में 40 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी पाइप लाइन को ठीक करने के नाम पर प्रशासन ने इंटरलॉक गली नंबर-1 को तोड़कर नई पाइप डालने और गली का निर्माण कार्य पिछले चार महीनों से नहीं हो पाया है। वहीं लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा मोहल्ला के निवासियों, मोहित, वीना, आत्माराम, रेहान और मनदीप कौर आदि ने बताया कि मोहल्ले में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन पुरानी होने के कारण जगह-जगह से लीक हो चुकी है, जिसके कारण पेयजल में मिट्टी आने लगी थी, जिसकी शिकायत के बाद प्रशासन ने गली को तोड़ दिया ताकि नई पाइप लाइन डाली जा सके। मगर अब करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी गली में पाइप लाइन नहीं डाली गई और न ही गली का निर्माण कार्य हो पाया है। 6 वर्ष पहले प्रशासन ने गली के आधे हिस्से में पाइप लाइन डाली थी बाकी की पूरे मोहल्ले में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। गुरुनानकपुरा मोहल्ला में गली तोड़ने के बाद गली में धूल उड़ रही है और बारिश के आने के बाद इस गली में वाहनों के आवागमन से गली में कीचड़ बन जाता है। कुछ दिन पहले एक सब्जी विक्रेता की फिसल कर गिरने से पैर की हड्डी टूट गई थी। मगर फिर भी पार्षद और प्रशासन के ने कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन




----------------------------------------------नई पाइप डालने के लिए प्रशासन ने गली को चार महीने पहले तोड़ा था, मगर अभी तक न तो पाइप लाइन डाली गई है और न ही गली का निर्माण कार्य शुरु हो पाया है। मैंने अपने घर में जागरण रखा था, लेकिन गली की समस्या होने के कारण जागरण का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित, निवासी गुरुनानक पूरा मोहल्ला, फतेहाबाद।


------------------------------------------6 वर्ष पहले पूर्व पार्षद ने गली के आधे हिस्से में पेय जल सप्लाई की पाइप लाइन डाल दी थी मगर आधे हिस्से में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। गली के पक्की नहीं होने से सीवरेज लाइन में मिट्टी चली जाती है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या काफी बार हुई है।
-आत्मा राम, निवासी, गुरुनानक पूरा मोहल्ला, फतेहाबाद।




----------------------------------------------गली तोड़ने के बाद सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन गली से करीब आधा फीट ऊंचे हो चुके हैं, जिससे वाहनों के गुजरने से ढक्कन टूट जाते हैं, मैंने चार महीनों में तीन बार ढक्कन नए लगवा लिए हैं। जब तक गली नहीं बन जाती तब तक समस्या को समाधान नहीं हो सकता।



-मनदीप कौर, निवासी,गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद।


----------------------------------------------मेरे घर के सामने सीवर लाइन को दो बार ठीक करवा चुकी हूं। गली तोड़ने के बाद गली में पत्थर ऊपर आ चुके हैं, जिसके कारण गली से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। कई बार प्रशासन को शिकायत दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

-वीना, निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद।




------------------------------------नई पाइप लाइन डालने का काम जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा और गली के इंटरलॉक का बजट पास हुआ था और मोहल्लावासियों की आरसीसी गली की मांग है। इस कारण गली का निर्माण कार्य चार महीनों से नहीं हो रहा था। मगर अब 48 लाख का बजट पास हो चुका है तो जल्द ही नई पाइप लाइन डालकर गली का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
-कपिल खत्री, पार्षद वार्ड नंबर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed