फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road under construction started crumbling in Bhuna, allegations of using inferior material

Fatehabad News: भूना में निर्माणाधीन सड़क उखड़ने लगी, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Road under construction started crumbling in Bhuna, allegations of using inferior material
हिसार-भूना रोड पर निर्माणाधीन आरसीसी सड़क। 
भूना। हिसार रोड पर पुराने बस स्टैंड से लेकर श्मशान घाट तक 10 करोड़ की लागत से बन रही करीब एक किलोमीटर आरसीसी सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। कस्बावासियों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भूनावासी राजेंद्र सिंह, बलवान सिंह, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम दास, चंद्र प्रकाश, सतपाल सिंह, अमित कुमार, ओमप्रकाश आदि का आरोप है कि सड़क बनने से पहले ही खराब होने लगी है। यह सड़क आगे-आगे नई बन रही है और पीछे- पीछे उखड़ती जा रही है। इसके अलावा सड़क का लेवल भी ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने कहा कि इस कारण कई कॉलोनियों में रिहायशी मकान का लेवल सड़क से कई फुट नीचा हो गया है। यहां पर अब बारिश के दिनों में जलभराव का संकट पैदा होगा। गणेश कॉलोनी के सामने से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क का लेवल आगे और पीछे से करीब चार फीट ऊंचा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की ओर से सड़क का लेवल नहीं निकलने के कारण उसी तारकोल की पुरानी सड़क से मलबा उठाकर बिना लेवल निकाले ही ऊपर डेढ़ फुट ऊंची आईसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे कई कॉलोनियों की पानी निकासी व्यवस्था डगमगा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार रोड पर पुराने बस स्टैंड से लेकर श्मशान घाट तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता से समझौता करने की शिकायत के बाद मामले पर संज्ञान लिया गया है। ठेकेदार को सड़क सामग्री की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
- बलबीर सिंह, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article