{"_id":"673cce115d42d2372109127f","slug":"road-potholes-are-rubbing-salt-on-the-wound-of-fog-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125253-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोहरे के जख्म पर नमक छिड़क रहे सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोहरे के जख्म पर नमक छिड़क रहे सड़कों के गड्ढे
Tue, 19 Nov 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है। दृश्यता बेहद कम रह रही है और कोहरे के कारण हादसे भी हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन का सड़कों की ओर ध्यान नहीं है। उबड़-खाबड़ सड़कें और कोहरे के बीच एकाएक आने वाले गड्ढे न सिर्फ परेशानी का कारण बन रहे, वरन लोगों को चोटिल भी कर रहे हैं।
एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर तो लोगों को बढ़ते कोहरे के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सड़कें इतनी जर्जर हैं कि वहां से आने जाने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। वाहन चालकों को आवागमन करने में मुश्किलें आ रही हैं। कई स्थानों पर तो सड़कें टूटी हुई हैं, जहां पर गड्ढे बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़कें खराब हैं। शहर के कई स्थानों की सड़कें जिन सड़कों पर रोजाना हजारों लोग इसका इस्तेमाल करते है, वह सड़क तो सही बनी हुई लेकिन उसके आसपास काफी भारी मलबा व मिट्टी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है।
सड़कों के अनेक स्थानों पर मरम्मत का भी अभाव है। वहीं अनेक स्थानों पर सड़कों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण पिछले लंबे समय से लोगों का अपने वाहन लेकर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के बीच बने सीवर कहीं तो सड़कों से ऊपर है और कहीं सड़कों से नीचे हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर व उसके पास यहां टूटी पड़ी है सड़क
शहर व उसके आसपास में कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं। शहर से बीघड़ जाने वाली सड़क, भट्टू की ओर जाने वाली सड़क, रतिया जाने वाली, एसबीआई रोड की सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी व भारी मलबा, भूना रोड नेशनल हाइवे के नीचे वाली सड़क, रतिया की ओर जाने वाली निर्माणधीन सड़क पर अनियमिता के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई जगह संकेतक टूटे तो कई जगह झाड़ियों के कारण नहीं दिख रहे
- फतेहाबाद व उसके आसपास इलाके की ओर जाने वाली सड़कें व नेशनल हाईवे पर रात व सुबह के समय कोहरा छाने के कारण ये संकेतक नहीं दिखते। कई जगह तो संकेतक टूट चुके हैं। वहीं कई जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण संकेतक नहीं दिख पाते।