{"_id":"6929e307e57240143a04e063","slug":"road-on-mini-bypass-broke-down-in-6-months-people-expressed-anger-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144419-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिनी बाईपास पर 6 माह में सड़क टूटी, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिनी बाईपास पर 6 माह में सड़क टूटी, लोगों ने जताया रोष
Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर स्थित नहर की पटरी के ऊपर टूटी हुई सड़क,जागरूक नागरिक
रतिया। फतेहाबाद रोड से भूना रोड तथा टोहाना रोड को जोड़ने वाली मिनी बाईपास सड़क छह माह पहले प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है और यह टूटने लगी है।
जीवन सिंह, जरनैल सिंह, पाला सिंह, नाथूराम, सतनाम दास, हरि सिंह व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के समय ठेकेदार ने मिट्टी को आसपास के खेतों में भर दिया, जिससे सड़क के किनारे कमजोर रह गए। निर्माण में पूरी सामग्री का उपयोग नहीं किया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि मात्र छह माह में सड़क में से पत्थर बाहर निकलने लगे हैं और किनारे पूरी तरह खत्म हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क के किनारे कमजोर होने के कारण डबल वाहन सड़क से नहीं गुजर सकते, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क टूटने के कारण यातायात बाधित हो रहा है और जाम की स्थिति फिर से उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क को फिर से मजबूती से बनाया जाए और मार्ग को सुरक्षित किया जाए।