{"_id":"6838a13886669c3ce7041955","slug":"road-construction-work-started-at-a-cost-of-rs-125-crore-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-134685-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सवा करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सवा करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू
Thu, 29 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण का कार्य करते मजदूरसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखल। नगर पालिका ने गोशाला रोड का निर्माण कार्य आखिरकार अब शुरू करवा दिया गया है। जिससे शहर के अत्यंत खस्ताहाल श्रीकृष्ण गोशाला रोड के लोगों को राहत मिलेगी।
बता दें कि इस रोड के नवनिर्माण हेतु नगरपालिका प्रशासन की ओर से सवा करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था। इस सड़क के निर्माण को लेकर पहले धान का सीजन शुरू होने के चलते इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। फिर उसके बाद गेहूं का सीजन शुरू होने के चलते अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया था।
राहगीर नरेश कुमार, नसीब सिंह, विनोद, पाला राम सहित अन्य लोगो ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से शहर में आने जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों के होने वाले जाम से राहत मिलेगी। क्योंकि इससे पहले ट्रक पीएनबी बैंक मंडी के मुख्य चौक से होकर बलरां रोड से होकर आते थे। इससे शहर में जाम की स्थिति रहती थी। इस सड़क का निर्माण होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जून माह में पूरा होगा काम
यह मार्ग गोशाला के साथ साथ शहर के राइस मिल उद्योग से जुड़ा हुआ है। प्रशासन दावा कर रहा है कि इस सड़क का निर्माण जून माह के अंत तक कर लिया जाएगा। 980 मीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सवा करोड़ रुपए से निविदा जारी की है। निविदा शर्तों के मुताबिक रोड की चौड़ाई सवा 8 मीटर होगी, वहीं पहले की अपेक्षा इस रोड को करीब डेढ़ फीट ऊंचा उठाया जाएगा।
गोशाला के साथ-साथ राइस मिल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग
शहर की एकमात्र गोशाला होने के साथ साथ स्वर्ग आश्रम व शहर के राइस मिल इसी मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इस मार्ग पर अधिक आवाजाही रहती है। कई चावल मिल होने के कारण धान व चावल से भरे भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। इस वजह से यह रोड इन दिनों काफी खस्ताहाल स्थिति में है। इसकी हालत इतनी बदतर हो चुकी थी कि यहां पर जगह जगह गड्ढे होने के चलते वाहन इनमें फंस जाते थे। इससे यहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में लोग काफी समय से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों के मुताबिक करीब 10 वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण किया गया था। अब यह काफी जर्जर हाल हो चुकी थी।
अमर उजाला ने उठाई थी समस्या
इस सड़क के निर्माण कार्य में देरी से आमजन को आ रहीं समस्या को लेकर बीते दिनों अमर उजाला ने 26 मार्च के अंक में शीर्षक रोड निर्माण का टेंडर अलाॅट के पांच माह बीते, फिर भी शुरू नही हुआ काम से समाचार प्रकाशित कर प्रशासन को चेताया गया था। उसके बाद प्रशासन ने इसकी सुध लेते हुए इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। 30 जून तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नगर पालिका इस सड़क को बनाने के लिए सवा करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
-रविकांत जेई नगर पालिका, जाखल।