{"_id":"6314e6f2407f7c773d4b0e37","slug":"road-construction-will-start-in-auto-market-and-green-park-colony-from-today-fatehabad-news-hsr641013554","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मार्केट और ग्रीन पार्क कॉलोनी में आज से शुरू होगा सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो मार्केट और ग्रीन पार्क कॉलोनी में आज से शुरू होगा सड़क निर्माण
विज्ञापन
फतेहाबाद नप के कार्यकारी अभियंता सड़क निर्माण को लेकर निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के ऑटो मार्केट में 10 साल बाद सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2012 में यहां पर सड़के बनी थी, उसके बाद अब नगर परिषद यहां तारकोल की परत बिछाकर सड़क निर्माण करेगा। सोमवार को फतेहाबाद के ऑटो मार्केट और ग्रीन पार्क कॉलोनी व मातूराम कॉलोनी के गली नंबर चार और पांच में सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
बता दें कि करीब 6 माह से ये प्रोजेक्ट रुके हुए थे। इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगाए थे लेकिन चुनाव आने के चलते बीच में रोक दिए गए। जिसके बाद अब नप ने संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए गए है। विधायक दुड़ाराम इन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करके काम शुरू करवाएंगे। ये प्रोजेक्ट विधायक की पांच करोड़ ग्रांट में शामिल है। इसमें फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सड़क निर्माण भी शामिल है। करीब 70 लाख से सड़क निर्माण होना है लेकिन ये प्रोजेक्ट शुरू होने में अभी समय लग सकता है। हालांकि इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है।
पांच करोड़ से शहर में ये होने विकास कार्य :
विकास कार्य लागत
खेमा खाती रोड को चौड़ा करना 30.50 लाख
मातूराम कॉलोनी में गली नंबर 4 और 5 में निर्माण कार्य 35.71 लाख
रतिया रोड से प्रोफेसर कॉलोनी में निर्माण कार्य 39.62 लाख
भट्टू रोड से शिव नगर गली निर्माण 39.29 लाख
मॉडल टाउन में सड़क निर्माण 70.85 लाख
ऑटो मार्केट में सड़क निर्माण 93.52 लाख
ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क निर्माण 66.42 लाख
ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य 83.70 लाख
माजरा रोड से चिल्ली तक सड़क निर्माण 45.80 लाख
वर्क ऑर्डर के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विधायक की पांच करोड़ ग्रांट में 9 प्रोजेक्ट शामिल थे। इसमें पांच प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सोमवार को तीन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी ठेकेदार को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद को विधायक द्वारा पांच करोड़ की ग्रांट जारी करवाई गई थी। इस ग्रांट से कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। सोमवार को ऑटो मार्केट और ग्रीन पार्क कॉलोनी में भी सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता