फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road built without cutting trees to avoid fine

Fatehabad News: जुर्माने से बचने के लिए बिना पेड़ काटे बना दी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Road built without cutting trees to avoid fine
भूना-फतेहाबाद बनाई गई नई आससीसी सड़क के बीचोंबीच पेड़।
भूना। भूना से फतेहाबाद की सड़क का निर्माण कार्य पिछले 14 महीने से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण में बाधा बन सूखे पेड़ों को हटाने के लिए कई बार वन विभाग से पत्राचार किया। मगर कोई भी एचएफडीसी संज्ञान नहीं ले रहा है। सड़क बनाने की निर्धारित सीमा नजदीक लग चुकी है, इसलिए विभागीय जुर्माने के भय से बचने के लिए ठेकेदार ने सड़क बनाने के दौरान बीच में आने वाले पेड़ों को काटे बिना ही पूरी सड़क बना दी। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर आई तो लोग हंस रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों ने कई महीने बीत जाने के बावजूद भी पेड़ों को हटाने या कटाई करने की दिशा में कोई भी कदम नही उठाया। जिसके कारण लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य बीच में अटका हुआ है, लेकिन ठेकेदार भी इससे परेशान है और उसकी समय अवधि भी समाप्त हो रही है। मगर अब बीचोंबीच लगे इन पेड़ों के चलते ये सड़कें दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तब्दील हो गई हैं। पता चला कि पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग से पेड़ हटाने की इजाजत मांगी थी लेकिन अनुमति मिलने में कई महीने बीते तो ठेकेदार ने इंतजार करने के बजाय सड़क बना दी। ठेकेदार ने सड़क बनाने के दौरान ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन




जल्द ही पेड़ों की कटाई शुरू होगी : रेंज ऑफिसर
फॉरेस्ट विभाग के रेंज ऑफिसर कश्मीर सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई के लिए एनओसी सड़क के निर्माण शुरू होने से पहले मिल गई थी। परंतु पेड़ों की कटाई का कार्य एचएफडीसी करती है। मगर हमारा काम अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पेड़ों की कटाई का कार्य भूना-फतेहाबाद मार्ग पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




वन विभाग की देरी से ठेकेदार का परेशान होना स्वभाविक
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिंह ने बताया पिछले एक से सड़क किनारे पेड़ों की कटाई को लेकर इधर-उधर पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी भटक रहे है। मगर एचएफडीसी ने कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से ठेकेदार का परेशान होना स्वाभाविक है, लेकिन पेड़ों की कटाई के बाद ही सड़क को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed