{"_id":"5dc5894a8ebc3e5b4d2e64c9","slug":"road-accident-car-derailed-in-canal-field-inspector-dead-fatehabad-fatehabad-news-rtk5266243189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, हैफेड इंस्पेक्टर की मौत, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, हैफेड इंस्पेक्टर की मौत, चालक बचा
विज्ञापन
जाखल के नडैल गांव के पास नहर से गाड़ी निकालने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। गांव नडैल के पास एक कार में आ रहे हैफेड इंस्पेक्टर की भाखड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर अपनी कार में चालक के साथ गांव दमकोरा से म्योंद कला की ओर आ रहे थे कि रास्ते में कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। जिसके कारण चालक बाल-बाल बच गया लेकिन इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई वह ग्रामीणों की मदद से कई घंटों के बाद कार को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने कार चालक व मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया है। भूना के गांव बोस्ती निवासी ऋषि राज हैफेड में फील्ड इंस्पेक्टर हैं जो अपने चालक राजेश कुमार निवासी बुआन कोठी के साथ शुक्रवार सुबह गांव दम कोरा से म्योंद कलां की ओर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में भाखड़ा नहर के पास जाते समय कार असंतुलित होकर पलट गई। नहर में कार के पलटते ही कार चालक राजेश ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जबकि कार सवार ऋषिराज अंदर ही फंस गए। घटना को देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार में सवार ऋषिराज को बाहर निकालने के लिए कार को बाहर निकालने के लिए जुट गए। कई घंटों के बाद जाकर कार को निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि घटना में मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
दूसरा हादसा
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल
फतेहाबाद। गांव जांडलीकलां के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो दोस्त ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भैणी अकबरपुर निवासी राजबीर व हनुमानगढ़ निवासी लखन सिंह सुबह भैणी से बाइक पर सवार होकर हनुमानगढ़ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जांडली के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजबीर की मौत हो गई, जबकि लखन को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मृतक के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा
कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल
भूना। सिंथला- भूना रोड पर वीरवार की देर शाम मोटरसाइकिल को अल्टो कार ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। किंतु उनकी हालत गंभीर होने के कारण होने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में मोटरसाइकिल चालक डूल्ट निवासी रामकिशन ने बताया कि वीरवार की देर शाम को धान की कटाई करके अपनी भाभी व पत्नी के साथ घर जा रहा था। लेकिन सड़क पर एक बैलगाड़ी को ओवरटेक करते समय अल्टो कार चालक ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उनके मोटरसाइकिल को रौंदते हुए कार एक पेड़ से जा टकराई। कार चालक उनको घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक रामकिशन व उसकी पत्नी मलकीतो देवी तथा भाभी महिंद्रा देवी को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस जांच अधिकारी खेताराम ने बताया कि घायलों के बयान लेकर अल्टो कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।