{"_id":"6988ce98641f131a400e1a26","slug":"risk-of-infection-in-the-maternity-ward-safety-claims-fail-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148292-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जच्चा-बच्चा वार्ड में संक्रमण का खतरा, सुरक्षा के दावे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जच्चा-बच्चा वार्ड में संक्रमण का खतरा, सुरक्षा के दावे फेल
Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते तिमारदार। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में सुरक्षा और स्वच्छता के तमाम दावों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए आरक्षित इस संवेदनशील क्षेत्र में तीमारदारों के प्रवेश पर कोई प्रभावी रोक नहीं है, इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले एक कार्ड सिस्टम लागू किया गया था, इसके तहत केवल एक अधिकृत तीमारदार को ही मरीज के साथ रहने की अनुमति थी। लेकिन फिलहाल यह कार्ड सिस्टम पूरी तरह से बंद पड़ा है। स्थिति यह है कि एक मरीज के साथ चार से पांच परिजन वार्ड के अंदर बैठे रहते हैं। सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद, लोग बिना किसी रोक-टोक के वार्डों में प्रवेश कर रहे हैं।
-- -
बेवजह घूमते तीमारदारों से बढ़ रहा खतरा
जच्चा-बच्चा वार्डों में तीमारदारों का बेवजह घूमना व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है और स्वच्छता के मानकों की भी धज्जियां उड़ा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात बच्चों और प्रसूताओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में बाहरी लोगों की भीड़ और उनकी ओर से लाई गई धूल-गंदगी से गंभीर संक्रमण होने की पूरी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
-- -
मरीजों की परेशानी और प्रशासन की चुप्पी
वार्ड में भर्ती महिला रानी, मंजू, ममतेश और नीतेश आदि का कहना है कि भीड़ के कारण वे आराम भी नहीं कर पाती और निजता का भी अभाव रहता है। प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर कार्ड सिस्टम को दोबारा बहाल करना चाहिए और वार्ड के गेट पर सख्त पहरा रखना चाहिए ताकि केवल जरूरत के समय ही परिजनों को प्रवेश मिले।
-- -- -- -- -
:: नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के गेट पर सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। ताकि कोई भी व्यक्ति व तीमारदार महिला वार्ड में ना जाए। इस बारे में जानकारी ले लेता हूं।
-डॉ. बुधराम, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।