फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rise in cyber crime cases

Fatehabad News: नशा रोकने का पाठ पढ़ाती रही सालभर पुलिस, फिर भी नहीं हुआ कम, दलदल में फंस रहे युवा

Mon, 30 Dec 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rise in cyber crime cases
फतेहाबाद। साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पढ़े-लिखे लोग भी थोड़े से लालच के चक्कर में अपनी पूंजी गवां चुके हैं। घटनाओं और नशे को लेकर साल भर जिला सुर्खियों में रहा है। नशे को रोकने के लिए पुलिस की नशामुक्ति टीम गांवों में जाकर युवाओं को पाठ पढ़ाती रही है, दूसरी तरफ पुलिस पर इसे नहीं रोकने के आरोप लगते रहे। जाखल में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे लोगों पर पथराव का मामला और लोगों का पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन




हाल ही में हुई दो बड़ी घटनाओं ने जिले को सुर्खियों में ला दिया। इसमें गांव बड़ोपल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ और मजाक-मजाक में चली गोली से दोस्त की जान चली गई। यातायात नियंत्रण को लेकर भी पुलिस की तरफ से अभियान चलाए गए।
विज्ञापन

- जानिए कौन से थाने में कितने दर्ज हुए मामले



थाना मामला दर्ज

शहर थाना फतेहाबाद 590



सदर थाना फतेहाबाद 573

साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद 51



सदर थाना रतिया 306

शहर थाना रतिया 350



सदर थाना टोहाना 400

शहर थाना टोहाना 663



थाना भूना 484

थाना भट्टूकलां 302



- जिले में पकड़े गए नशा तस्कर

जिले में वर्ष 2024 में 1 जनवरी से लेकर 22 नवम्बर तक नशीले पदार्थों की तस्करी के 201 मामले दर्ज किए गए और 316 आरोपी तस्कर पकड़े हैं। पुलिस विभाग के अनुसार अलग अलग टीमों ने 2033 किलोग्राम चूरापोस्त, 983 ग्राम हेरोइन, 433 किलोग्राम गांजा, 35 हजार प्रतिबंधित गोलियां, 25 प्रतिबंधित सिरप और 24 किलोग्राम अफीम पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मुठभेड़ की घटना से सुर्खियों में आया जिला

गांव बड़ोपल में दिसंबर माह में टॉप फैमिली ढाबा पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों की मौत हो गई। इसके अलावा एक बदमाश ने खुद को गोली मार ली, जो कि उपचाराधीन है। 20 दिसंबर को ये वारदात हुई थी। फरीदाबाद पुलिस जेल में बंद सोनीपत निवासी रवि को शस्त्र अधिनियम के एक मामले में कोर्ट में पेश करके वापस लौट रही थी। गांव बड़ोपल में ढाबा पर बदमाशों ने छुड़वाने का प्रयास किया तो रोहतक निवासी अंकित और रवि की मौत हो गई थी। फरार हुए मनोज को जब पुलिस ने घेरा तो उसने खुद को गोली मार ली थी।



- मजाक में चली गोली से दोस्त की हुई थी मौत

शहर के सिरसा रोड पर धर्मकांटा संचालक के कनपटी में लगी गोली से मौत हो गई थी। शिव नगर निवासी मनोज बंसल की हुई मौत मामले में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया था। मनोज के पास बैठे पलविंद्र उर्फ पम्मा के पिस्तौल से चली गोली से मौत हुई थी। बताया जा रहा था कि मजाक-मजाक में पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया और गोली चल गई थी।



- चौकी नहीं मिल पाई यातायात पुलिस को

बस स्टैंड चौकी को शहर थाना के पुराने भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। इसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव बस स्टैंड चौकी की जगह को यातायात पुलिस को देने का प्रस्ताव भेजा गया। चौकी के बाहर यातायात पुलिस भी लिखा जा चुका है लेकिन अभी तक दी नहीं गई है।



- जेल बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू

जिला मुख्यालय की अपनी जेल को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई है। करीब 79 करोड़ की लागत से बीघड़-ढांड रोड पर जेल का निर्माण होना है। प्रशासन द्वारा 45 एकड़ जमीन जेल के लिए खरीदी गई है। करीब दो साल में निर्माण कार्य पूरा होना है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन निर्माण कर रहा है।



- 149 गांवों को नशा मुक्त करने का दावा

पुलिस विभाग की तरफ से गांवों को नशा मुक्त करने को लेकर अभियान चलाए गए। नशामुक्ति टीम के मुताबिक अब तक 149 गांवों को नशा मुक्त किया जा चुका है। पिछले साल नशा मुक्त गांवों की संख्या 52 थी। टीमों द्वारा नशे से ग्रस्त युवाओं का उपचार शुरू करवाया गया है।





इधर... जाखल पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप



पुलिस नहीं रोक पाई नशा तो तस्करों को समझाने गए लोगों पर किया था पथराव

जाखल के बाजीगर बस्ती में 9 दिसंबर की सुबह जब लोग बस्ती में ही नशा तस्करी से जुड़े लोगों को समझाने गए थे तो उन पर छत से पथराव कर दिया गया था। इससे आक्रोशित ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए थे कि वह कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते वह तस्करों को समझाने गए थे। लोगों का कहना था कि करीब तीन वर्ष पहले सरकार के आदेशों पर यहां प्रशासन ने नशा कारोबारियों की संपत्ति पर पीला पंजा चलाया था लेकिन अब उक्त लोग फिर से सक्रिय हो गए हैं। जाखल पुलिस को कई बार नशा तस्करों के नाम बताकर कार्रवाई की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन पुलिस गश्त तक सीमित है।

साइबर क्राइम में पकड़े गए 56 आरोपी

साइबर क्राइम का खासकर पढ़े-लिखे लोग शिकार हो रहे हैं। इस साल साइबर क्राइम थाना में 51 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 56 आरोपी पकड़े हैं। सबसे बड़ा मामला 39 लाख रुपये का सामने आया है। दर्ज मामलों में पुलिस 30 मामलों को ट्रेस कर चुकी है। अहम बात यह है कि इस साल 1930 पर कॉल करने पर 1 करोड़ 2 लाख रुपये होल्ड हुए हैं।




पुलिस विभाग की तरफ से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने का प्रयास जारी है। काफी नशा तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। नशाग्रस्त युवाओं को काउंसिलिंग करके नशे के दलदल से बाहर निकाला जा रहा है। लोगों के साथ मिलकर नशे को खत्म करने को लेकर प्रयास जारी रहेगा।

- जयपाल सिंह, डीएसपी, जिला मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed