फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rewari's agency started the work of catching abandoned animals in the city.

Fatehabad News: शहर में बेसहारा पशुओं को पकडऩे का रेवाड़ी की एजेंसी ने शुरू किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rewari's agency started the work of catching abandoned animals in the city.
फतेहाबाद। शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए रेवाड़ी की एजेंसी ने वीरवार को काम शुरू कर दिया है। रेवाड़ी की एजेंसी ने वीरवार को शहर के हुडा सेक्टर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें गाड़ी में लोड करके नंदीशाला में छोड़ा गया। यहां पर पकड़े गए पशुओं की टैगिंग होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए पिछले माह अगस्त में टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी जो कि अब सिरे चढ़ी है। एजेंसी को 920 रुपये प्रति पशु पकड़ने का ठेका दिया गया है। एजेंसी करीब एक साल तक काम करेगी। इस दौरान कहीं भी बेसहारा पशु मिलता है तो इसे पकड़कर नंदीशाला में छोड़ा जाएगा। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला में पिछले साल गली में खेल रहे लड़के को पशुओं ने घेरकर उठाकर पटका था। जिससे वह घायल हो गया था। इसको लेकर पार्षदों ने शहर से बेसहारा पशुओं को पकडऩे की मांग की थी। नगर परिषद द्वारा तीन बार टेंडर लगाया गया इसके बाद ये सिरे चढ़ा है। वहीं नगर परिषद प्रधान ने दो माह में शहर को पशु मुक्त करने का दावा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed