फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Revealed: Adulterated sweets sold a lot on Diwali

खुलासा : दिवाली पर खूब बिकीं मिलावटी मिठाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Adulterated sweets sold a lot on Diwali
फतेहाबाद में ढाबों पर निरीक्षण करते हुए एफएसओ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दिवाली त्योहार पर वो ही हुआ जिसका डर था, 50 फीसदी तक मिलावटी मिठाइयां बाजार में बिकी हैं। दिवाली त्योहार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जो सैंपल लिए थे उसमें से 21 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। 21 में से 11 सैंपल फेल पाए गए हैं। ये ही नहीं दो सैंपल इसमें अनसेफ हैं। अब विभाग संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिवाली पर मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के 44 सैंपल लिए गए थे। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। लैब से जांच के बाद 21 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इन 21 सैंपलों में से 11 सैंपल फेल मिले हैं। फतेहाबाद में दुकान से लिया गया बर्फी और रतिया में दुकान से लिया गया खोया का सैंपल अनसेफ मिला है। जो मिठाइयां दिवाली पर बिकी थी वह खाने लायक नहीं थी। इसके अलावा पांच सैंपल सब स्टैंड मिले हैं। दूध, पनीर व घी के पांच सैंपल सब स्टैंडर्ड मिले हैं। इसके अलावा चार सैंपल मिस ब्रांड मिले हैं। इसमें क्रीम, चॉकलेट व मसाले का सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर लिए थे सैंपल
दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी अलर्ट था। सीएम फ्लाइंग और एफडीए की टीम ने मिलकर रतिया, टोहाना, फतेहाबाद और भट्टूकलां में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई दुकानों पर खराब मिठाई मिलने पर उस नष्ट भी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन होटलों से लिए गए 9 सैंपल
फोरलेन पर स्थित होटलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन होटलों से बोतल बंद पानी, आटा, चटनी, मशरूम आदि के नौ सैंपल लिए हैं। पूनिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर ढाबों का निरीक्षण किया जा रहा है। तीन होटलों का निरीक्षण किया, लेकिन यहां पर दो के पास लाइसेंस नहीं मिला है। इसके अलावा सफाई भी नहीं मिली है।

कोट
दिवाली पर्व को लेकर जिले में 44 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 21 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 11 सैंपल फेल मिले हैं, दो सैंपल अनसेफ भी है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र पूनिया, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed