फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired teachers will be appointed in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas

Fatehabad News: शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियांतापमान में गिरावट, ऊनी कपड़ों की बढ़ी मांग

Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers will be appointed in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas
फतेहाबाद में बीईओ कार्यालय - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
फतेहाबाद। जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों नहला, कुम्हारिया, खाई व जमालपुर शेखां में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की तैयारी है। यहां पर 21 टीजीटी और पीजीटी की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा गांव खाई के स्कूल में इंचार्ज की भी भर्ती होनी है। स्कूलों में विद्यार्थियों के सिलेबस को पूरा करवाने के लिए ये फैसला लिया है।
विज्ञापन


विभाग ने अब से पहले जुलाई माह में 29 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन 11 ही मिल पाए थे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिला शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला समग्र शिक्षा विभाग ने आवेदन 18 नवंबर तक मांगे हैं, इसके बाद 20 नवंबर को साक्षात्कार एडीसी की कमेटी लेगी।
विज्ञापन


-

जानिए कहां कितने शिक्षकों की होनी है नियुक्ति

इंचार्ज - 1

टीजीटी हिंदी - 1

पीजीटी इंग्लिश - 4

पीजीटी हिंदी - 4

पीजीटी गणित - 4

पीजीटी राजनीतिक विज्ञान - 3

पीजीटी अर्थशास्त्र - 1

पीजीटी इतिहास - 2

पीजीटी संस्कृत - 1

पीजीटी पंजाबी - 1

-

विभाग देगा 20 हजार रुपये मानदेय

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति की उम्र 62 साल तय की है। यानि इस उम्र तक के शिक्षक नियुक्त हो सकते हैं। इसके अलावा इंचार्ज को विभाग 30 हजार रुपये और जबकि टीजीटी और पीजीटी को 20 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षकों के जो पद खाली हैं उन्हें भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। पहले भी प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन शिक्षकों की तरफ से आवेदन कम आए थे। अब दोबारा से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

- प्रदीप कुमार, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed