{"_id":"687a84aeea7cecd18e05d8c4","slug":"retired-teachers-not-found-posts-remain-vacant-in-four-kasturba-gandhi-balika-vidyalayas-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137128-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहीं मिले सेवानिवृत्त शिक्षक, चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पद रह गए रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहीं मिले सेवानिवृत्त शिक्षक, चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पद रह गए रिक्त
Fri, 18 Jul 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में शिक्षकों का साक्षात्कार लेते कमेटी सदस्य। स्रोत : शिक्षा विभा
फतेहाबाद। जिले के पांच में से चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों के पद भरे नहीं जा सके। 29 में सिर्फ 11 शिक्षकों का ही चयन हुआ है। इन स्कूलो में समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से सेवानिवृत्त पीजीटी और टीजीटी की भर्ती की जानी थी और 65 साल की उम्र तक शिक्षक पढ़ा सकेंगे।
विभाग की तरफ से 29 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन 19 ही आवेदन आए लेकिन जांच में सात के दस्तावेज पूरे नहीं मिल पाए। इन शिक्षकों के साक्षात्कार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में हुए है। समग्र शिक्षा विभाग ने अब इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है।
विभाग अब खाली रहे पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दोबारा से शिक्षकों के आवेदन मांगेगा। जिले में पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है। इसमें जमालपुर शेखां, नहला, खाई और कुम्हारिया गांव में सीनियर सेकेंडरी कक्षा तक है और किरढ़ान में मिडल तक स्कूल है। समग्र शिक्षा विभाग के तहत 24 पदों पर पीजीटी और 5 पदों पर टीजीटी रखे जाने थे। सिर्फ किरढान के स्कूल में ही पूरी नियुक्ति हो पाई है, बाकि में कई पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
-
इन स्कूलों में रखे जाने थे शिक्षक
स्कूल शिक्षक
नहला 8
किरढ़ान 1
कुम्हारिया 7
खाई 6
जमालपुर शेखां 7
-
20 हजार रुपये मानदेय विभाग
विभाग की तरफ से टीजीटी हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, पीजीटी अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीतिक विज्ञान, इक्नॉमिक्स, इतिहास, संस्कृत, और पंजाबी विषय के आवेदन मांगे है। विभाग की तरफ से इन शिक्षकों को 20 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
-
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से कस्तृरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षक रखे जाने थे। इसको लेकर आवेदन मांगे थे, लेकिन 29 में 19 ही आवेदन आए और सात के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। एक शिक्षक साक्षात्कार में शामिल नहीं हुए। बाकि 11 का चयन हो गया है। इन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे है।
- प्रदीप कुमार, सहायक परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग