फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired SMO examined patients, and those who came for medical treatment returned disappointed

Fatehabad News: सेवानिवृत्त एसएमओ ने जांचे मरीज, मेडिकल कराने पहुंचे लोग मायूस लौटे

Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Retired SMO examined patients, and those who came for medical treatment returned disappointed
टोहाना। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइसेंस के लिए मेडिकल कराने पहुंचे लोगों को भी मायूस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण अस्पताल में अब तक स्टाफ नर्सों की ओर से चार महिलाओं की डिलीवरी करवाई जा चुकी है क्योंकि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन हड़ताल पर हैं। इससे गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड करवाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 4 में सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. हरविंदर सागू ने मरीजों की जांच की, जबकि इमरजेंसी वार्ड में डॉ. अंकित ने सेवाएं दीं। नाक, कान और गले संबंधी जांच के लिए मरीजों को चिकित्सक न मिलने से परेशानी हुई। हालांकि दंत विभाग की ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होती रही।
विज्ञापन

डिलीवरी स्टाफ नर्स की ओर से कराए जाने पर तीमारदारों ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। गांव दशमेश निवासी महिला के पति मलकीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन को डिलीवरी के लिए लाए थे, और स्टाफ नर्स ने सुरक्षित रूप से प्रसव करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल के कारण बाल रोग विशेषज्ञ मरीजों को देखने नहीं आ पा रहे लेकिन स्टाफ नर्सों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए डिलीवरी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed