फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired employee of Punjab National Bank duped of Rs 5.71 lakh

Fatehabad News: पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी से 5.71 लाख रुपये की ठगी

Fri, 23 May 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Retired employee of Punjab National Bank duped of Rs 5.71 lakh
फतेहाबाद। पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी करके 5 लाख 71 हजार 800 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन फतेहाबाद निवासी 65 वर्षीय बनवारी लाल ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी है। 11 मई को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक के मुख्यालय से बोल रहा है।
विज्ञापन

आप पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड मैनेजर बोल रहे हैं। फोन करने वाले ने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बनवाना है। जिसके बाद जन्मतिथि और पिन कोड की जानकारी मांगी गई। बनवारी लाल ने सारी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद 12 मई को बनवारी लाल के तीन पंजाब नेशनल बैंक के अलग-अलग बैंक अकाउंट से 95 हजार, 3,81,000 और 95,800 यानि कुल 5 लाख 71,800 रुपये खाते से कट गए। आए हुए फोन नंबर पर कॉल की तो नहीं मिले।

शिकायतकर्ता ने जब अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि यह सारे रुपये किसी आईडीबीआई बैंक के खाते में चले गए हैं। जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed