फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Residents of Kabir Basti have stepped up to fight the darkness of drug abuse, taking the lead themselves

Fatehabad News: नशे के अंधकार से लड़ने कबीर बस्ती के लोग उतरे मैदान में, खुद संभाला मोर्चा

Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Residents of Kabir Basti have stepped up to fight the darkness of drug abuse, taking the lead themselves
फते​हाबाद। शहर की कबीर बस्ती में मो​हल्ले के लोगों के द्वारा पकड़े गए नशा करने वाले युवक।  संवा
फतेहाबाद। कबीर बस्ती में नशे के खिलाफ मोहल्लेवासियों का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। लोगों ने नशीला पदार्थ लेने पहुंचे पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शुक्रवार को भी लोगों ने 13 युवकों को पकड़ा था।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बस्ती के दो-तीन घरों में नशीला पदार्थ की बिक्री होती है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में युवक नशीला पदार्थ खरीदने पहुंचते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बाहरी युवकों की आवाजाही से महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शनिवार को उन्होंने पुलिस को कई बार सूचना दी इसके बावजूद वे मौके पर समय पर नहीं पहुंचे। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने खुद युवकों को पकड़कर बैठा लिया और पुलिस के आने पर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का कहना है कि नशीला पदार्थ की समस्या से परेशान होकर उन्होंने खुद मोर्चा संभाला है। वे बस्ती में नशीला पदार्थ की बिक्री और सेवन रोकने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को पांच लोगों को डिटेन किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आसपास नशे की बिक्री या खरीदारी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

---
बाइक पर आए युवकों के पैरों में लगा मिला इंजेक्शन
मोहल्लेवासियों ने एक गली में दो युवकों को पकड़कर बैठा रखा था कि इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह फतेहाबाद कोर्ट में तारीख पर आएं है। इस दौरान वह अपने दोस्त से मिलने के लिए इस मोहल्ले में आए हैं। इस पर मोहल्ले के लोगों ने उनकी तलाशी ली तो एक युवक ने पैर की नस में इंजेक्शन लगा रखा था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि केवल युवकों को पकड़ना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जिन स्थानों पर नशीला पदार्थ की बिक्री हो रही है वहां सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
----

फतेहाबाद। शहर की कबीर बस्ती में मोहल्ले के लोगों के द्वारा पकड़े गए नशा करने वाले युवक।  संवा

फतेहाबाद। शहर की कबीर बस्ती में मोहल्ले के लोगों के द्वारा पकड़े गए नशा करने वाले युवक।  संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed