फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Resentment grows among ward residents over flaws in the construction of the street

Fatehabad News: गली के निर्माण में खामियों से वार्डवासियों में बढ़ी नाराजगी

Sat, 11 Jul 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Resentment grows among ward residents over flaws in the construction of the street
जाखल में रोष व्यक्त करते हुए मास्टर कॉलोनी निवासी
जाखल। वार्ड तीन स्थित मास्टर कॉलोनी में गली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता और निर्माण स्तर पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में खामियां रहने से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी जितेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, किशनलाल और गुरजंट ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान ही संबंधित अधिकारियों को गली में दिखाई दे रही खामियों से अवगत कराया गया था लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि गली का कुछ हिस्सा ऊंचा जबकि कुछ हिस्सा नीचा बना दिया गया है। ऐसे में बारिश का पानी सुचारु रूप से निकलने के बजाय गली में जमा होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद भी कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोष पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई और खामियों को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच के दौरान गली निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है। तकनीकी कमी या गुणवत्ता संबंधी खामी मिलने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।
- प्रवीण कुमार, सचिव, जाखल नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed