फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Republic Day will not be celebrated for the first time in government schools, neither budget received nor instructions issued.

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में पहली बार नहीं मनेगा गणतंत्र दिवस, न बजट मिला न निर्देश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will not be celebrated for the first time in government schools, neither budget received nor instructions issued.
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर इस बार निर्देश जारी हुए हैं और न ही बजट जारी किया गया है। जिला बनने के 27 सालों में पहली बार सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह नहीं मनाया जाएगा। वीरवार शाम तक गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर स्कूल मुखिया भी असमंजस की स्थिति में रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर निर्देश जारी होते रहे हैं और बजट भी जारी हुआ है। गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी बेटियों से ध्वजारोहण करवाया जाता रहा है। लेकिन इस बार ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में चल रही हैं छुट्टियां
शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां कर रखी है। हालांकि स्कूल शिक्षकों को आने के निर्देश है लेकिन हाजिरी न के बराबर है। हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------

पहली बार ऐसा होगा कि स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर समारोह को लेकर निर्देश जारी नहीं हुए हैं। स्कूल मुखिया भी असमंजस की स्थिति में है। शिक्षा विभाग को इसको लेकर समय रहते निर्देश देने चाहिए और बजट भी जारी करना चाहिए ताकि अच्छे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके।
- देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ

-----------------------------------------------------गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर फिलहाल कोई निर्देश निदेशालय की तरफ से नहीं आए हैं। स्कूल मुखिया अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed