{"_id":"69a47cca8f67497c7203155f","slug":"repair-of-33-kv-line-will-improve-power-supply-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-149475-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 33 केवी लाइन की मरम्मत से बिजली आपूर्ति में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 33 केवी लाइन की मरम्मत से बिजली आपूर्ति में होगा सुधार
Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर के भट्टू रोड पर बिजली लाइन का जारी मरम्मत कार्य व टहनियों की की जा रही छंटाई। संवाद
फतेहाबाद। शहरवासियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कमर कस ली है। शहर में रविवार को बिजली निगम ने 33 केवी लाइन और उपमंडल स्तर पर व्यापक मरम्मत कार्य शुरू किया है। इस रखरखाव अभियान के चलते शहर की कई गलियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।
बिजली निगम के अनुसार, आगामी गर्मी के सीजन में बिजली की मांग में वृद्धि होती है। लोड बढ़ने के कारण लाइनों में फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन समस्याओं और अघोषित कटों से बचने के लिए रविवार का दिन चुना गया। 33 केवी लाइन के जर्जर तारों को बदलने, इंसुलेटर की सफाई और ढीले कनेक्शनों को कसने का काम शुरू किया गया है।
--
इन क्षेत्र में प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
मरम्मत कार्य के चलते शहर के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। प्रभावित होने वाले मुख्य इलाकों में शामिल हैं। मॉडल टाउन, योग नगर, भाटिया कॉलोनी, सुंदर नगर और बीघड़ रोड, तहसील चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, एसबीआई रोड, सिरसा रोड और रतिया चुंगी शामिल हैं। वहीं नागरिक अस्पताल क्षेत्र की आपूर्ति भी इस दौरान प्रभावित रही, हालांकि अस्पताल में वैकल्पिक प्रबंधों के जरिए कार्य सुचारु रखा गया। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
--
गर्मी में मिलेगी राहत
बिजली निगम के जेई देवाराम ने बताया कि इस मरम्मत कार्य के बाद बिजली आपूर्ति सेवा में गुणात्मक सुधार होगा। 33 केवी उपमंडल में किए गए इस कार्य का मुख्य उद्देश्य सिस्टम की क्षमता बढ़ाना है ताकि पीक सीजन में ट्रिपिंग की समस्या न आए। यदि अभी यह रखरखाव नहीं किया जाता, तो मई-जून की तपती गर्मी में लाइनों पर लोड बढ़ने से लंबे और अनचाहे कट लगने की संभावना बनी रहती है। रविवार को किया गया मरम्मत कार्य भविष्य में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जरूरी था। इससे सिस्टम मजबूत होगा और गर्मी के दौरान बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन से मुक्ति मिलेगी।
-
:: बिजली का मरम्मत कार्य जारी होने के चलते दोपहर 3 बजे के बाद कार्य पूरा होते ही सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी गई। मरम्मत कार्य जारी होने की सूचना एक दिन पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। इससे लोगों ने बिजली से होने वाले काम पहले ही पूरे कर लिए।
रविंद्र, एसडीओ, उपमंडल शहरी बिजली निगम, फतेहाबाद।