फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Removed Kovid employees will be joined today

हटाए गए कोविड कर्मचारी आज करवाए जाएंगे ज्वाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Removed Kovid employees will be joined today
तेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हटाए गए कोविड कर्मचारियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग हटाए गए कोविड कर्मचारियों को आज ज्वाइन करवाने जा रहा है। इसको लेकर वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में एसएमओ की बैठक हुई। बैठक में कोविड के हटाए गए कर्मचारियों को ज्वाइन करवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन

अभी फिलहाल उन कर्मचारियों को ज्वाइन करवाया जाएगा, जिनका डाटा हरियाणा रोजगार कौशल निगम के पोर्टल पर दर्ज हो चुका है। हालांकि अभी नर्सिंग ऑफिसर और एलटी की ज्वाइनिंग फंसी हुई है। इन कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर नहीं हुआ है। इसके अलावा डॉक्टर की भी ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है। इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम के पोर्टल में ये पोस्ट ही नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हो सकते हैं आरटीपीसीआर सैंपल
कोविड के हटाए गए कर्मचारियों को ज्वाइन करवाने के बाद सोमवार से आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू की जा सकती है। आरटीपीसीआर सैंपल जिले में एक अप्रैल से बंद है। 31 मार्च को कोविड कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो गया था, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया। अब एक जून को विभाग ने कोविड कर्मचारियों को काम पर रखने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस मिले
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वीरवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। गांव बीघड़ निवासी 11 वर्षीय बालक और जाखल में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में अभी फिलहाल छह एक्टिव केस है।
61 लोगों ने करवाया टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। वीरवार को जिले में कोरोना से बचाव का 61 लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन ही लोगों ने पहली, 18 लोगों ने दूसरी और 40 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

कोट
कोविड कर्मचारियों की ज्वाइनिंग को लेकर वीरवार को एसएमओ के साथ मीटिंग हुई है। शुक्रवार को कर्मचारियों को ज्वाइन करवा दिया जाएगा। सोमवार तक उम्मीद है आरटीपीसीआर सैंपल लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed