फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Remand of main accused in man's murder case in Daiyad extended by three days

दैयड़ में युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी का रिमांड तीन दिन बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Remand of main accused in man's murder case in Daiyad extended by three days
दैयड़ युवक हत्या मामले में मुख्य आरोपी का रिमांड तीन दिन बढ़ा
विज्ञापन

मां और बहन को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भट्टूकलां। गांव दैयड़ के युवक की हत्या कर शव दफनाने के मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी का तीन दिन का रिमांड और बढ़ गया है। वहीं पुलिस ने उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने दैयड़ गांव के मोहनलाल की हत्या कर शव दफनाने के मामले मुख्य आरोपी संदीप की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने हत्या वारदात में कुछ और सबूत व शामिल लोगों की जानकारी जुटाने के लिऐ उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। जिस पर अदालत ने उसका तीन दिन का रिमांड और बढ़ दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी की बहन पूजा व मां बादो को भी गिरफ्तार किया। जिन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले पुलिस मुख्य आरोपी के पिता सुरजीत व रिश्तेदार राजेश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इस घटना में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी राज महेंद्र ने कहा इस घटना में शामिल अब तक पांच आरोपियों कि गिरफ्तारी हुई है। जैसे-जैसे सुराग मिल रहे पुलिस उसी हिसाब से कार्रवाई कर रही है। ज्ञात रहे कि दैयड़ निवासी 21 वर्षीय मोहनलाल 23 जून को लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पहले गुमशुदगी व अपहरण का मामला दर्ज हुआ। पांच जुलाई को पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी लगने पर खुलासा होने पर पुलिस ने मोहनलाल की हत्या कर उसे एक निजी स्कूल की दीवार के साथ जमीन में दबाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जमीन में दबाए गए मोहनलाल के शव को बाहर निकाला तो पुलिस हैरान रह गई कि युवक का तेजधार हथियार से वार कर दर्दनाक हत्या की गई है। इसी मामले को लेकर पुलिस आरोपी स्कूल संचालक के पुत्र संदीप से हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी। जिसमें पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed