{"_id":"68e551347664c775dc0c0dfa","slug":"relief-five-new-kilometer-scheme-buses-added-to-the-roadways-fleet-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-141689-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राहत...रोडवेज बेड़े में किलोमीटर स्कीम की पांच नई बसें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राहत...रोडवेज बेड़े में किलोमीटर स्कीम की पांच नई बसें शामिल
Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर राहत की खबर आई है। फतेहाबाद रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत पांच नई बसों को शामिल किया गया है। जल्द ही इन पांच नई बसों को विभिन्न रूटों पर यात्रियों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीएस-4 मानक की डीजल बसों के संचालन पर रोक के चलते किलोमीटर स्कीम की रोडवेज बसें का संचालन नहीं हो रहा था, जिस कारण बसों को लोकल रूट पर चलाया जा रहा था। नई बसों के आने से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ेगी। जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। बीएस-4 बसों के चलते कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित हो रही थीं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किलोमीटर स्कीम के तहत नई बीएस-6 मानक की बसें शामिल हुई हैं। संस्थान प्रबंधक सुभाष ढांड ने बताया कि ये बसें प्राइवेट ऑपरेटरों के माध्यम से चलाई जाएंगी, लेकिन संचालन का नियंत्रण रोडवेज के पास रहेगा। बस को कौन से रूट पर चलाना है, इसकी निगरानी भी रोडवेज की रहेगी। इन बसों के आने से न केवल फतेहाबाद से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे एनसीआर रूटों पर सेवाएं बहाल होंगी।