फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Relatives took the dead body of the young man after 21 hours

परिजनों ने 21 घंटे बाद लिया युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relatives took the dead body of the young man after 21 hours
हत्या मामले में गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर चाकू मारकर युवक आदर्श कॉलोनी निवासी सुखदेव की हुई हत्या मामले में परिजनों ने बुधवार को शव लेने से मना कर दिया और हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक शव नहीं लेंगे और न ही दाह संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को मनाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने और गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद डीएसपी सुभाष चंद्र भी परिजनों को मनाने के लिए पहुंचे डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की गई है जल्द पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने दो दिनों का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर गिरफ्तारी न हुई तो बड़ा फैसला लेंगे। हत्या के करीब 21 घंटे बाद परिजनों ने शव ले लिया।
विज्ञापन

10 से ज्यादा जगह चाकुओं से वार
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि शरीर पर चाकुओं के 10 से ज्यादा वार मिले है। पेट, छाती, पैर पर चाकुओं से वार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पाली और अज्ञात पर मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में मृतक सुखदेव के भाई विनोद की शिकायत पर हंस कॉलोनी निवासी पाली और अज्ञात के खिलाफ हत्या और साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चार दिन पहले हंस कॉलोनी निवासी पाली ने सुखदेव के साथ झगड़ा किया था, इस दौरान उसने चाकू से हमला करने का प्रयास किया था और धमकी दी थी। आरोप है कि पाली और उसके दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर हत्या की है।

तीन लोगों के साथ देखा गया था सुखदेव
परिजनों के मुताबिक सुखदेव शाम को करीब साढ़े पांच बजे घर से गया था। लेकिन उसके जाने के करीब 20 मिनट बाद ही फोन आ गया कि सुखदेव पर हमला हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि सुखदेव को शाम के समय तीन लोगों के साथ देखा गया था। फिलहाल पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जोड़ समाचार फाइल नंबर 22
युवक की हत्या मामले में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed