फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Registry, Fard and death halted due to strike of Patwaris

Fatehabad News: पटवारियों की हड़ताल से रूके रजिस्ट्री, फर्द और इंतकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Registry, Fard and death halted due to strike of Patwaris
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर रहे। कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते जिले में रजिस्ट्री, इंतकाल, फर्द, जाति प्रमाण पत्र तस्दीक व पैमाइश के काम रुके रहे। जिले में 66 पटवारी व 21 कानूनगो ने पूर्णतया हड़ताल रखी है। हड़ताल के कारण जिले में करीब 300 रजिस्ट्रियां, 500 फर्द, 200 इंतकाल व जाति प्रमाण पत्र की तस्दीक के 200 काम नहीं हो पाए और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पटवारियों को ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन


फतेहाबाद में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर लोन के लिए रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों व जन्म प्रमाण पत्र की तस्दीक करवाने वालों को अधिक परेशानी हुई। पटवारियों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री, फर्द व इंतकाल के लिए लोग तहसील कार्यालय में चक्कर काटते रहे। वहीं पटवारियों व कानूनगो ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

खाली पदों को न भरने और वेतन न बढ़ाने पर जताया रोष
कानूनगो के 6 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की दिल्ली में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के साथ हुई 4 जनवरी 2023 की बैठक में राजस्व पटवारी का वेतनमान 25500 से बढ़ाकर 32100 रुपये करने पर सहमति हुई थी। इसके बाद 32100 करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है, परंतु इसी पत्र को दिनांक 9 फरवरी 2023 को एक टिप्पणी लगाकर छोड़ दिया गया है, जो न्यायोचित नहीं है। इसी के विरोध में तीन दिन के लिए हम हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील परिसर में भटके रहे काम करवाने आए लोग

मैंने फर्द निकलवाई थी, जिस पर पटवारी के हस्ताक्षर करवाने थे। मगर पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते काम नहीं हो सका।

-प्रेम कुमार, निवासी, गांव काजलहेड़ी

बुढ़ापा पेंशन के लिए आय वेरिफाई करवानी थी। लेकिन हड़ताल के चलते मेरा काम नहीं हो सका।

-जयवीर, निवासी, गांव हंसगा

इंतकाल की कॉपी निकलवाने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय में आया था, लेकिन हड़ताल के चलते मेरा काम नहीं हो सका।

-अग्रसेन, निवासी, गांव माजरा

बिजली बिल लेने के लिए फर्द निकलवानी थी। खेत के काम के चलते मंगलवार को नहीं आ सका और बुधवार को जब लघु सचिवालय में आया तो देखा कि पटवारी और कानूनगो की हड़ताल चल रही है।

-भाल सिंह, निवासी, गांव ढिंगसरा।

इंतकाल करवाने के लिए फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आया था। मगर हड़ताल के चलते इंतकाल नहीं हो सका।

-छबीलदास, निवासी, ढिंगसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed