फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Records not entered on NDC portal even after property ID survey, registries stuck for three years

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी सर्वे के बाद भी एनडीसी पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ रिकॉर्ड, तीन साल से रुकी हैं रजिस्ट्रियां

Sat, 21 Sep 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Records not entered on NDC portal even after property ID survey, registries stuck for three years
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें नई कॉलोनियां शामिल हुई है। कॉलोनियों के शामिल होते ही इनकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई ताकि प्रॉपर्टी आईडी जारी होने के बाद रजिस्ट्री हो पाएं, लेकिन तीन साल में सर्वे होने बाद भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कारण ये है कि प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का रिकॉर्ड एनडीसी पोर्टल पर दर्ज ही नहीं हुआ है। सर्वे में 51 कॉलोनियों में 12,800 प्रॉपर्टी मिली है। निदेशालय स्तर पर एनडीसी पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज होना है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की एजेंसी रिकॉर्ड मुख्यालय को दे चुकी है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण पोर्टल पर नहीं आ रहा है। पहले रिकॉर्ड नए सॉफ्टवेयर के चलते दर्ज नहीं हो रहा था लेकिन नगर परिषद इसको लेकर एजेंसी को भुगतान भी कर चुकी है। करीब 1.25 लाख रुपये का भुगतान नए सॉफ्टवेयर के लिए किया गया। इसके जरिए ही रिकॉर्ड मुख्यालय में भेजा जाना है।
विज्ञापन

-------
एग्रीमेंट पर है 70 फीसदी प्रॉपर्टी
नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद इसमें मुख्य तौर पर हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी आदि शामिल हुई है। ये बड़ी कॉलोनियों में शामिल हैं। यहां स्थिति ये है कि करीब 70 फीसदी प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर है। एग्रीमेंट पर ही प्लॉट और मकान की खरीद-बेच चल रही है। गाजियाबाद की एजेंसी ने सर्वे के बाद जब आपत्तियां मांगी तो मात्र 1200 प्रॉपर्टी मालिकों ने दर्ज करवाई है। वजह ये है कि प्रॉपर्टी मालिकों के पास रजिस्ट्री नहीं है। ऐसे में एनडीसी पोर्टल पर रिकॉर्ड आने के बाद भी विवाद होना तय है। प्रॉपर्टी आईडी में नाम बदलवाने को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
125 रुपये प्रति यूनिट हिसाब से हुआ सर्वे, रजिस्ट्री के लिए देना होगा डेवलपमेंट चार्ज
नई कॉलोनियों का सर्वे के लिए पहले याशी कंपनी को ठेका दिया गया था। लेकिन नगर निकाय ने अनुबंध रद्द कर दिया गया। इसके बाद नगर परिषद ने इसी साल ही दूसरी एजेंसी को ठेका दिया। एजेंसी ने 125 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ठेका लिया था। नगर परिषद सीमा में हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, कालीदास कॉलोनी शामिल हुई है। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में 51 कॉलोनी मिली है। इन क्षेत्रों में फिलहाल रजिस्ट्री बंद है। प्रॉपर्टी आईडी जारी होने के बाद रजिस्ट्री भी शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रॉपर्टी मालिकों को विकास शुल्क भी देना होगा। इसके अलावा गृहकर भी लगना शुरू हो जाएगा।
------------
ये है जिले के पांच शहरों में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर प्रॉपर्टी
भूना 11633
फतेहाबाद 30824
जाखल 4713
रतिया 19240
टोहाना 28823
---------
प्रॉपर्टी आईडी सर्वे होने के बाद भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई है। इसके जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। रजिस्ट्री होने के बाद ही बैंक से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- मदन लाल, निवासी हंस कॉलोनी
-
कॉलोनी में मैंने एग्रीमेंट पर ही प्लॉट लिया हुआ है। नगर परिषद को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि रजिस्ट्री करवाई जा सके। डेवलपमेंट चार्ज को अभी लागू नहीं किया जाना चाहिए।

- सुभाष चंद्र, निवासी हरनाम सिंह कॉलोनी
-
इस मामले को लेकर बुधवार को ही मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों से बात हुई है। तकनीकी दिक्कत के कारण एनडीसी पोर्टल पर रिकॉर्ड नहीं आ रहा है। जो भी एरर है उसे दूर करने का प्रयास जारी है।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed