{"_id":"64875ee5d009c562380ae5b6","slug":"record-of-mandi-township-was-handed-over-to-hsvp-after-four-years-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-699-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मंडी टाउनशिप का रिकॉर्ड चार साल बाद वापस एचएसवीपी को हुआ हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मंडी टाउनशिप का रिकॉर्ड चार साल बाद वापस एचएसवीपी को हुआ हैंडओवर
Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद को मॉडल टाउन क्षेत्र को रिकॉर्ड सौंपते हुए अधिकारी
फतेहाबाद। शहर की मंडी टाउनशिप के रिकॉर्ड को चार साल बाद वापस एचएसवीपी हिसार कार्यालय को भेज दिया गया है। नगर परिषद ने 40 दिन पहले ये रिकॉर्ड सुपुर्द करने के लिए बांध दिया था, लेकिन एचएसवीपी अफसर हेंडओवर नहीं कर रहे थे। मंत्री कमल गुप्ता के निर्देश के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहायक पप्पू राम व क्लर्क प्रवीण कुमार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों द्वारा पार्षद अर्जुन कटारिया की मौजूदगी में उन्हें रिकॉर्ड हेंडओवर कर दिया गया।
रिकॉर्ड को लेकर तीन दिन पहले मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल हिसार में नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिला था। पार्षद अर्जुन कटारिया, सुनील चौधरी, सतपाल अरोड़ा, डॉ. महेंद्र मेहता, विजय मेहता, सन्नी ग्रोवर, अंकित गेरा, नरेश गोस्वामी आदि ने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को बताया था कि मॉडल टाउन निवासियों के नॉन कंपलीशन के आउट स्टेंडिंग ड्यूज हैं, उनको माफ किया जाए व एचएसवीपी का जो भी रिकॉर्ड नगर परिषद कार्यालय में है, उसे हिसार में ट्रांसफर करवाया जाए। मंत्री ने एचएसवीपी के डायरेक्टर अजीत बालाजी जोशी को फोन कर रिकॉर्ड तुरंत प्रभाव से वापस एचएसवीपी हिसार में भेजने के निर्देश दिए थे।
मेनुअल रिकॉर्ड तो दे दिया था, सॉफ्टवेयर नहीं दिया
मंडी टाउनशिप में करीब 300 प्रॉपर्टी हैं। एचएसवीपी ने करीब चार साल पहले रिकॉर्ड नगर परिषद को दे दिया था। मेनुअल रिकॉर्ड आने के बाद एचएसवीपी ने सॉफ्टवेयर नहीं दिया था। ऐसे में लोगों के काम न तो नगर परिषद कार्यालय में हो रहे थे और न एचएसवीपी हिसार कार्यालय में। इसके चलते मंडी टाउनशिप के लोगों ने रिकॉर्ड वापस भेजने की मांग उठाई थी।