फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Record of 1059 birds for 31 species recorded in migratory bird conservation site

Fatehabad News: संरक्षण स्थल में 31 प्रजातियों के लिए 1059 पक्षियों का रिकॉर्ड दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Record of 1059 birds for 31 species recorded in migratory bird conservation site
महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल पर सर्वेक्षण के दौरान एचबीआरएफ बठिंडा की टीम। 
टोहाना। गांव कालवन स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल में बसंत ऋतु के पक्षियों की जनगणना के लिए एचबीईआरएफ बठिंडा की टीम ने पहुंचकर गणना की। इस दौरान टीम को 31 प्रजातियों के 1059 पक्षियों की संख्या दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के चेयरमैन पक्षी विज्ञानी एवं पर्यावरणविद डॉ. विजय विश्वास, तरुणा विश्वास वनस्पति वैज्ञानिक ने गांव में पक्षी संरक्षण स्थल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अपने स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों, देश-विदेशों से आए पक्षियों का वैज्ञानिक आधार पर गणना, फोटो एवं वीडियोग्राफी की। जिससे प्रत्येक प्रजाति के पक्षियों का डाटा संकलन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 6 स्थलीय पक्षियों का डाटा संकलन किया गया। टीम द्वारा आगामी भविष्य में जलवायु परिवर्तन, घटते प्राकृतिक आवास, बिगड़ते पर्यावरण में संतुलन, विभिन्न क्रियाकलापों, योजनाएं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी ताकि समाज में पर्यावरण को लेकर जागृति आ सके। इस दौरान स्कूली बच्चों को जैव विविधता में समुचित भागीदारी, प्रोत्साहित करने हेतु विषयों पर कार्यशाला में समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशाल भारद्वाज समाज निर्माण सेवा समिति कालवन अध्यक्ष, भरथ राज अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड, सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह, आर्य गुरमीत, आर्य सोनू, बलवान नैन, सुनील नैन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed