फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reconstruction work of Bhakra Main Branch begins, target to be completed in 16 days

Fatehabad News: भाखड़ा मेन ब्रांच का पुनर्निर्माण कार्य शुरू, 16 दिन में पूरा करने का लक्ष्य

Tue, 11 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction work of Bhakra Main Branch begins, target to be completed in 16 days
भाखड़ा नहर निर्माण कार्य को लेकर निर्देश देते एसडीओ महेंद्र सिंह। संवाद
टोहाना। नहरी विभाग ने भाखड़ा मुख्य ब्रांच नहर का करोड़ों रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा और एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 60 करोड़ रुपये से 33 एजेंसियां 20 किलोमीटर लंबी नहर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यह कार्य नहर की मजबूती बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नहर के अंदर का मुख्य कार्य 26 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद अगले सप्ताह अन्य बाहरी कार्य किए जाएंगे। दूसरी तरफ शहर में पीने के पानी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फतेहाबाद ब्रांच से अस्थायी कनेक्शन दिए गए हैं ताकि कोई समस्या न हो। एसडीओ महेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि शहर में लोगों को पीने के पानी की कोई किल्लत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


---------



काम के दौरान नहर किनारे न आएं लोग



नहर के कार्य के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों ने शहरवासियों से नहर किनारे न जाने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, कल्पना चावला पार्क और हर्बल पार्क में भी लोगों को आवागमन न करने को कहा गया है ताकि कार्य में बाधा न आए। उल्लेखनीय है कि लगभग 22 फीट गहरी इस नहर का निर्माण लगभग 73 साल पहले किया गया था। अब इस पुनर्निर्माण कार्य से नहर की मजबूती बढ़ेगी और इसकी क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

लोग बोले- काम की हो निगरानी

शहर निवासी राकेश कुमार, प्रमोद, अश्विन और मनोहर लाल सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सिंचाई विभाग द्वारा शुरू किए गए इस कार्य को ठेकेदार से नियमानुसार और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करवाया जाए। उन्होंने कार्य की समय-समय पर निगरानी की भी अपील की। निवासियों ने नहर की गहराई और साइड को मजबूती से बनवाने के साथ-साथ मजबूत ग्रिल लगाने की भी मांग की है, क्योंकि अतीत में कई बार तेज रफ्तार गाड़ियां नहर में गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से आवंटित राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए और किसी भी लापरवाही की स्थिति में संबंधित जेई व बड़े अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed