फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rebellious voices rising in BJP, will remove the road of outsiders writing in groups

भाजपा में उठ रहे बगावती सुर, ग्रुपों में लिख रहे बाहरी की रड़क निकाल देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rebellious voices rising in BJP, will remove the road of outsiders writing in groups
फतेहाबाद। प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सत्ताधारी दल भाजपा में जबरदस्त बगावती सुर उठने लगे हैं। चेयरमैन पद के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने के पक्ष में नहीं है। भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुपों में कार्यकर्ता यहां तक लिख रहे हैं कि अगर संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को टिकट मिली तो रड़क निकाल देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को ही भाजपा संगठन से पांच प्रमुख दावेदारों ने जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, विधायक दुड़ाराम से मुलाकात की और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पत्र भेजकर संगठन के ही किसी कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग उठाई है। बता दें कि 19 जून को प्रदेश में निकाय चुनाव होंगे। जिले में फतेहाबाद व टोहाना नगर परिषद जबकि भूना व रतिया नगरपालिका में चुनाव होना है।
विज्ञापन

इसलिए मचा हुआ है घमासान
दरअसल, भाजपा में इस समय टिकट को लेकर घमासान इसलिए मचा हुआ है क्योंकि शहर में एक साधन संपन्न दावेदार के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। यह दावेदार चेयरमैनी का टिकट सुनिश्चित होने पर भाजपा में शामिल होगा। इसकी भनक लगते ही कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर फूट रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बाहरी व्यक्ति को एक भाजपा विधायक का सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के सर्वे करवाने की बात पर बोले, अब क्या सर्वे होगा
भाजपा से पांच प्रमुख दावेदार महिला नेत्री विद्या रत्ती, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत ओड, कार्यालय सचिव बनवारी लाल गहलोत, रामकुमार मेहरा व रमेश जोइया ने विधायक दुड़ाराम के साथ बैठक की। विधायक ने बैठक में कहा कि सर्वे करवाएंगे। इन कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया कि अब तो सारा सर्वे हो चुका है। एक महीने में चुनाव होने हैं, अब सर्वे का क्या औचित्य है। विधायक ने कहा कि खर्चा ज्यादा होगा। इस पर दावेदारों ने कहा कि पांचों में से किसी एक दावेदार को टिकट मिल जाए, बाकी सभी आपस में उसकी मदद करेंगे।
जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक
वहीं, मंगलवार शाम को जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में वार्ड प्रमुख, अलग-अलग मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र पालक, बूथ प्रमुख शामिल हुए। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। पार्षद पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की राय भी ली गई।
आज होना है कार्यकर्ता सम्मेलन
ओढ़ां में 29 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली को लेकर सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा भी शामिल होंगे।

पांच दावेदारों ने मुलाकात कर अपनी मांग रखी है कि संगठन के कार्यकर्ता को ही चेयरमैन पद के लिए टिकट दी जाए। सबको अपनी मांग रखने का अधिकार है। पार्टी जो फैसला लेगी, वह सभी को मान्य होगा।
-बलदेव ग्रोहा, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed