फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Readymade garment shopkeeper hanged himself at home

Fatehabad News: रेडीमेड गारमेंट दुकानदार ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Readymade garment shopkeeper hanged himself at home
फतेहाबाद। प्रोफेसर कॉलोनी में सुपर मार्केट बेसमेंट में रेडीमेड गारमेंट के संचालक संदीप बतरा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप बतरा पर शहर में अनेक लोगों की देनदारियां थीं और लेनदार उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। आत्महत्या से पहले संदीप बतरा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने 15 लोगों को उसकी आत्महत्या का जिम्मेवार ठहराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय संदीप बतरा की फतेहाबाद के थाना रोड पर स्थित सुपर मार्केट में ए टू जेड रेडीमेड गारमेंट के नाम से दुकान थी। उन पर कई देनदारियां थी और कई लोगों ने उनके खिलाफ चेक बाउंस के केस भी दर्ज करवा रखे थे। देनदारी के चक्कर में वह एक बार शहर से भाग भी चुके हैं। शनिवार शाम को वह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित किराए के मकान के चौबारे में था। यहीं पर उन्होंने फंदा लगा ली। संदीप बतरा ने चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें 15 लोगों के नाम शामिल हैं। सुसाइड नोट में संदीप बतरा ने लिखा है कि ''मैं संदीप बतरा फाइनेंसरों से बहुत ज्यादा परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। मैं इनको पिछले 10 सालों से तीन रुपया सैकड़ा से 25 रुपये सैकड़ा ब्याज व मूल दोनों डेली किश्त के हिसाब से देता आया हूं। मैंने जो इनका पैसा देना था, मैंने इनको जितना पैसा देना था, उससे कई गुना पैसे दे चुका हूं। अब भी यह लोग मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पहले भी इन लोगों ने जबरन मेरी दुकान को बंद करवाया था और अब उस पर कब्जा करना चाहते हैं। मेरी मौत के यह सभी लोग जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed