फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Re-theft in diary

पहले हुई चोरी का सुराग अभी लगा ही नहीं, डेयरी में दोबारा हुई चोरी

Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Re-theft in diary
फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पास चोरों ने एक डेयरी में सेंधमारी कर हजारों रुपये की नकदी व एक क्विंटल के लगभग देसी घी चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने जब वीरवार सुबह दुकान खोली तो उसे चोरी की घटना पता चला जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आस पड़ोस की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी डेयरी में कुछ माह पूर्व हुई चोरी का सुराग अभी लग भी नहीं पाया था कि चोरों ने एक बार फिर से डेयरी को निशाना बना दिया। फतेहाबाद रोड पर स्थित सेठी डेयरी के मालिक रमेश कुमार ने बताया की वह रात को अपनी दुकान बंद करके घर गया था। वीरवार सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो देखा कि दुकान का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से ड्रम में पड़ा हुआ 50 किलो देसी घी के अलावा रेफ्रिजरेटर में रखे हुए 50 किलो के देसी घी के पैकिंग और गल्ले में पड़ी हजारों रुपये की नकदी को चुराकर ले गए। मालिक ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी उनकी दुकान से चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी करके ले गए थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अभी उस चोरी का कोई सुराग नहीं लगाया गया था अब फिर दोबारा से चोर दुकान से चोरी करके ले गए हैं चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने डेयरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed