फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rattakheda dispute, attack, case. police, fatehabad

रत्ताखेड़ा विवाद में सरपंच पपला सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rattakheda dispute, attack, case. police, fatehabad
गांव में लोगों से बातचीत करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में दो समुदायों के बीच झगड़ा और टकराव के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की घायल महिला के बयानों पर गांव की अहरवां बस्ती के बब्बु, जसपाल, जगजीत, बलकार, अमरीक सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज करने तथा मार पिटाई करने के आरोप सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अहरवां बस्ती निवासी महिला पम्मी के बयानों पर गांव के सरपंच सुदेश पाल पपला, डोगर राम बिश्रोई, दिनेश, गब्बर, सोनी राम, तेजी, संदीप, सत्ती, शीला और 40-50 अन्य लोगो ंके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर रविवार को तहसीलदार विजय मोहन सियाल, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, सहायक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कंबोज सहित प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने का आह्वान करते हुए कानून व्यवस्था कायम रखने की बात कही ।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले गांव अहरवां से एक समुदाय के लोग गांव रत्ताखेड़ा में बस्ती बनाकर रहने लगे थे। इस बस्ती से कुछ दूरी पर ही दूसरे समुदाय के लोगों की बस्ती है। शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर लाठी-डंडे और अन्य तेजधार हथियारों का प्रयोग हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों के 6 महिलाओं सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। घायलों को रतिया सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। शनिवार को गांव के लोगों की पंचायत सरपंच सुदेश पपला के नेतृत्व में हुई जिसमें एक समुदाय के लोगों के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा कर दी गई थी। अब पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रताखेड़ा में हुए विवाद के बाद तहसीलदार विजय मोहन सियाल की अगुवाई में प्रशासनिक अमला रविवार सुबह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा। जिसमें थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांववासियों व दोनों समुदायों के लोगों से मुलाकात की और गांव में शांति व्यवस्था कायम करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने गांववासियों से आह्वान किया कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और भाईचारा कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed