फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratiya residents should see whether they want MLA or Deputy CM: Sunita

रतियावासी देख लें उन्हें विधायक चाहिए या डिप्टी सीएम : सुनीता

Mon, 23 Sep 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ratiya residents should see whether they want MLA or Deputy CM: Sunita
अनाज मंडी में पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल का स्वागत करते पंजाबी सभा के पूर्व प्रधा
रतिया। रतिया सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम होने का दावा कर दिया। दुग्गल ने यह दावा अनाज मंडी में पंजाबी सभा के पूर्व प्रधान नवनीत मेहता के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत मान सम्मान दिया है। 2014 में जब उन्होंने राजनीतिक पारी शुरू की तो रतिया विधानसभा सीट से टिकट दिया। प्रदेश में सरकार बनने पर चेयरपर्सन बनाया। साल 2019 में सांसद बनाया। अब रतिया से जिताकर भेजोगे तो डिप्टी सीएम बना देंगे। उन्होंने कहा कि अनिल विज ने भी सीएम पद का दावा ठोका है, क्या पता नायब सिंह सैनी ही उन्हें सीएम बनवा दें। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले लिख दें कि सुनीता दुग्गल ने डिप्टी सीएम का दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन

दुग्गल ने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र को कभी मंत्री पद नहीं मिला, इसलिए अब रतियावासी देख ले कि उन्हें विधायक चाहिए या डिप्टी सीएम। उसके बाद देखना रतिया का विकास कैसे होता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी की नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। सरकार बनने पर पहले अपना घर भरने की बातें कह रहे हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश में विकास की गति को बनाए रखने की बात कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed