फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratiram and Sheokaran of village Baijalpur fought with the British by joining the Azad Hind Fauj.

आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों से लड़े थे गांव बैजलपुर के रतीराम व श्योकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ratiram and Sheokaran of village Baijalpur fought with the British by joining the Azad Hind Fauj.
रतीराम कादियान। - फोटो : Fatehabad
गांव बैजलपुर के दो जांबाज सिपाहियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर अंग्रेजी हुकूमत के पसीने छूटवाने में अहम भूमिका निभाई। देश को आजादी मिलने के 75 साल होने को हैं, लेकिन अभी भी स्वतंत्रता सेनानियों के गांव बैजलपुर में पर्याप्त मात्रा में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। आज से 22 साल पहले भी प्रशासन गंभीर नहीं था। इसलिए इन दो जांबाजों में से एक स्वतंत्रता सेनानी रतीराम कादियान ने शासन-प्रशासन की अनदेखी के बाद वर्ष 1999 में अपने खर्चे पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक और अपने लीडर नेताजी सुभाष चंद्र का गांव के बस स्टैंड पर स्मारक बनवाया था।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बैजलपुर का जंग-ए-आजादी में शौर्यपूर्ण इतिहास रहा है। गांव के दो स्वाधीनता सेनानियों रतीराम कादियान व श्योकरण खाखल ने 1931-32 के सिविल नारमानी और नमक सत्याग्रह के बाद 1942 के ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल में अंग्रेजी हुकूमत की यातनाएं झेली। आजादी का कोई भी आंदोलन चला उसमें ये सेनानी सबसे आगे रहे। गांव के गौरव पट्ट पर लिखे इन सेनानियों के नाम आज भी गांव के युवाओं में देशसेवा का जज्बा भरने का काम करते हैं।
विज्ञापन

मात्र 20 साल की उम्र में रतीराम ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था
गांव बैजलपुर निवासी रतीराम कादियान ने मात्र 20 वर्ष की आयु में ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया था। उन्होंने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आजादी के लिए काफी प्रयास किए। बड़ी कठिन दौर से गुजरे। स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा रतीराम को लगातार दो वर्षों तक जेल में कैद रखा गया। परंतु 1946 में अंग्रेजों के शासन की चूल हिल गई थी, इसलिए आजाद हिंद फौज के सैनिकों को रिहा कर दिया गया। बहादुरी के कारण रतीराम को तीन मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया था। 15 मई 2003 को स्वतंत्रता सेनानी रतीराम का निधन हो गया। प्रशासनिक स्तर पर उनके मेडल एवं ट्रॉफी आदि फतेहाबाद मुख्यालय पर यादगार के लिए ले गए। उनके दो बेटे व पांच बेटियां हैं। मगर परिजनों को मलाल है कि स्व. रतीराम जैसे आजादी के मतवालों की यादगार में गांव में कोई भी चीज उनके नाम से नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने जेल में रहे थे श्योकरण खाखल
गांव बैजलपुर निवासी सिपाही श्योकरण खाखल ने भी 1942 में आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी थी। बर्मा में लड़ाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें करीब सात महीने तक जेल में कठोर यातनाएं दी गई। देश को अंग्रेजों से आजादी मिलने के कुछ महीनों पहले उन्हें रिहा किया गया था। वर्ष 2005 में स्वतंत्रता सेनानी श्योकरण खाखल का निधन हो गया। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें अमर सिंह, नेपाल सिंह व लक्ष्मण सिंह शामिल है। अमर सिंह का हृदय गति रुकने से तीन साल पहले निधन हो चुका है। देश की आजादी को लेकर दादा की बहादुरी को लेकर उनके पोते एवं पोतियां भी फर्क महसूस कर रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों की हो रही अनदेखी
देश की आजादी के नायक रतीराम कादियान के बेटे धर्मपाल कादियान ने बताया कि उनके पिता के देहांत के बाद परिजनों को स्वतंत्रता समारोह या गणतंत्र दिवस समारोह पर निमंत्रण देना बंद कर दिया गया है। अब तो उपमंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी कोई याद नहीं करता है। उन्होंने मांग की कि गांव में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक बनने चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सकें।

स्वतंत्रता सेनानी श्योकरण।

स्वतंत्रता सेनानी श्योकरण।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed