{"_id":"68447b45e8f5799bcc057f34","slug":"ration-cards-of-more-than-16-thousand-families-of-the-district-were-cut-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-135148-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 16 हजार से अधिक परिवारों के कटे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 16 हजार से अधिक परिवारों के कटे राशन कार्ड
Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
गांव कुकड़ावाली में स्थित सरकारी राशन डिपू। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जून माह में जिले में 16000 से अधिक परिवारों के राशन कार्ड कट गए हैं। जिससे 64 हजार लाभार्थियों के नाम योजना से हट गए हैं। इस कारण कई परिवारों के सामने राशन की उपलब्धता के बारे में चिंता खड़ी हो गई है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले में जून माह में 1 लाख 96 हजार 825 राशन कार्ड परिवार दर्ज किए गए हैं। वहीं मई माह में 2 लाख 12 हजार 867 परिवारों को राशन मिल रहा था। जून माह में 16042 राशन कार्ड यानि की करीब 64 हजार लाभार्थियों के नाम कटे हैं। हालांकि इन लोगों के राशन कार्ड क्यों कटे हैं इस बारे में विभाग के पास कोई खास कारण नहीं बताया गया है।
राशन कार्ड कटने के कई कारण
राशन कार्ड कटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से पात्रता मानदंडों में बदलाव, आय सत्यापन में विसंगतियां, परिवार के सदस्यों की मृत्यु या स्थानांतरण आदि शामिल हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि विभाग द्वारा किए गए सर्वे में कुछ परिवारों को अपात्र पाया जाता है। जिसके चलते उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाते हैं। वहीं इस बार बताया जा रहा था कि उन लोगों के राशन कार्ड भी कटे हैं, जो परिवार काफी समय से राशन नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -
पीपीपी में दर्ज जानकारी के आधार पर बनेगा राशन कार्ड
राशन कार्ड कैसे कटे हैं, या फिर कैसे बनेंगे इस बारे में किसी भी अधिकारी को पास कोई खास जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में दर्ज जानकारी के आधार पर ही राशन कार्ड बनता और कटता है।
-- -
जिले में बने डिपाे पर राशन भिजवा दिया गया है। उसे बांटने का काम भी जारी है। राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी क्रीड विभाग ही दे सकता है।
- विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।