{"_id":"6918bf3d170b4e7b7d0a485b","slug":"ratia-tohana-road-will-be-widened-to-3-meters-at-a-cost-of-rs-62-crore-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-143766-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 62 करोड़ से 3 मीटर चौड़ी होगी रतिया-टोहाना सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 62 करोड़ से 3 मीटर चौड़ी होगी रतिया-टोहाना सड़क
Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रतिया से टोहाना जाने वाली सड़क जिसको चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। संवाद
फतेहाबाद। रतिया से टोहाना जाने वाली सड़क जिसे काफी समय से नई बनाने की मांग अब आखिरकार पूरी होने वाली है। इस सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए 62 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। करीब 38 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि इस क्षेत्र के करीब नथवान, चिम्मो, नन्हेड़ी, कुलां, अकांवाली, जमालपुर सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जिला मुख्यालय से वाया रतिया, टोहाना होकर चंडीगढ़ जाने वाली सड़क की हालात काफी खराब हो चुकी थी, जिस पर बार-बार मरम्मत करके काम चलाया जा रहा था, वहीं इस सड़क पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण वाहन चालक परेशान थे, जिनकी अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का फिर से निर्माण करवा रहा है। संवाद
-- -
रतिया के संजय गांधी चौक से टोहाना के बाईपास तक बनेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य रतिया के संजय गांधी चौक से शुरू होकर टोहाना के बाईपास तक किया जाएगा। यह मार्ग फतेहाबाद जिले के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के अन्य शहरों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सड़क है, खासकर चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह सड़क एक प्रमुख रास्ता है। वर्तमान में यह सड़क अपनी कम चौड़ाई और खस्ता हालत के कारण वाहन चालकों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन होने वाले सड़क हादसे और व्यस्त समय में लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है। चौड़ीकरण के बाद सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
-- --
रतिया के संजय गांधी चौक से टोहाना के बाइपास तक सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण का निर्माण कार्य करीब 62 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसका टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर के खुलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरु करवा दिया जाएगा।
- संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।