फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia Nagar Palika's budget of 27 crore 88 lakh passed

Fatehabad News: रतिया नगर पालिका का 27 करोड़ 88 लाख का बजट पास

Wed, 04 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ratia Nagar Palika's budget of 27 crore 88 lakh passed
नगर पालिका की बजट बैठक में मौजूद पार्षद हाथ उठाकर बजट पास करने की सहमति देते हुए:संवाद
रतिया। नगर पालिका में आखिरकार बुधवार को प्रधान व पार्षदों की सातवीं बार हुई बजट बैठक में नगर पालिका का 27 करोड़ 88 लाख रुपये का बजट पास हुआ। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रीति खन्ना ने की।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में प्रधान उप प्रधान, जोगिंदर नंदा व 7 अन्य पार्षद पहुंचे। वहीं बजट का विरोध कर रहे अन्य 9 पार्षद नहीं पहुंचे। उक्त पार्षदों ने बैठक का विरोध करते हुए कहा कि जब तक उन्हें पिछले बजट का लेखा-जोखा नहीं दिया जाता तथा पिछले तीन साल में लगाए गए टेंडरों का पूरा रिकॉर्ड नहीं दिया जाता तब तक वह नगर पालिका बैठक में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन


बैठक में चेयरपर्सन प्रीति खन्ना, उप प्रधान जोगिंदर नंदा, पार्षद सुमन सैनी, रेखा शर्मा, वीरपाल कौर, हरबंस कौर, जसविंद्र कौर, हैप्पी सैनी, धीरज जिंदल पहुंचे। प्रधान व 8 पार्षदों के साथ कोरम पूरा होते ही नगर पालिका सचिव ने बैठक को शुरू करवा दिया। बैठक में बजट पास करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सहमति देते हुए बजट पास करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शहर के विकास पर खर्च होंगे 14 करोड़ रुपये

नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि बुधवार को बजट बैठक में प्रधान व अन्य 8 पार्षद सहित 9 सदस्य पहुंचे और कोरम पूरा होते ही बैठक को शुरू किया गया। सचिव ने बताया कि 27 करोड़ 88 लाख का बजट पास किया गया है। इसमें से 14 करोड़ 88 लाख रुपये शहर के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

6 बार हो चुकी मीटिंग, एसडीएम भी कर चुके थे प्रयास

नगर पालिका का बजट पार्षदों की गुटबाजी के कारण पिछले कई माह से पास नहीं हो रहा था। नगर पालिका के अधिकारी बजट पास करने के लिए पहले भी 6 बार पार्षदों की मीटिंग बुलाई जा चुकी। एक बार एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में भी बैठक बुलाई गई थी लेकिन उसमें भी बजट पास नहीं हो पाया। बुधवार को सातवीं बार बजट मीटिंग बुलाई गई थी।


अविश्वास प्रस्ताव के बाद पहली बार हुई बैठक

14 पार्षदों ने इससे पहले चेयरपर्सन व उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। 22 मई को जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई तो उसमें पार्षद बंट गए और 11 ही पहुंच पाए थे। जिस कारण अविश्वास प्रस्ताव को प्रशासन ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed