फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia Municipality formed area meetings in the wards

Fatehabad News: रतिया नगर पालिका ने वार्डों में एरिया सभाएं कीं गठित

Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ratia Municipality formed area meetings in the wards
रतिया। नगर पालिका रतिया ने क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में एरिया सभाओं का गठन कर दिया है और इसकी सूचना मुख्यालय को भेज दी गई है। नगरपालिका के सचिव शुभम कुमार और सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि इन एरिया सभाओं की शुरुआत 20 जनवरी से की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत एरिया सभा की बैठक हर रोज़ सुबह 10:30 बजे आयोजित की जाएगी, और इसमें एरिया सभा के कुल मतदाताओं का कम से कम 10 प्रतिशत भागीदारी आवश्यक होगी।
विज्ञापन

इस कदम का उद्देश्य स्थानीय विकास कार्यों में नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। एरिया सभा के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और लाभार्थी व्यक्तियों की पहचान कर सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा वार्डवार सचिव नियुक्त किए गए हैं। इनमें वार्ड 1 से 4 सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, वार्ड 5 से 8 अकाउंटेंट मनजीत कौर, वार्ड-9 से 12 जेई बृजलाल, वार्ड-13 से 17 क्लर्क राजेश कुमार कुमार संबंधित वार्ड की एरिया सभा का सचिव नियुक्त किया गया है।
अधिनियम के अनुसार एरिया सभा क्षेत्र के विकास कार्यों व योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकताएं तय करेगी, लाभार्थी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों की पहचान कर सूची बनाएगी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पेयजल व स्वच्छता जैसी सुविधाओं के स्थान सुझाएगी, नागरिक सुविधाओं की कमियों की पहचान कर सुधारात्मक सुझाव देगी, जनस्वास्थ्य, महामारी व आपदा प्रबंधन में सहयोग करेगी, विकास कार्यों के लिए स्वैच्छिक श्रम व संसाधन जुटाएगी, नगर करों के भुगतान के प्रति नागरिकों को जागरूक करेगी।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि एरिया सभा गठन संबंधी समस्त जानकारी नगर पालिका रतिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासन व नागरिकों के बीच समन्वय मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed