फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rath and cycle yatra reached Ratia, the team was welcomed

Fatehabad News: रतिया पहुंची रथ और साइकिल यात्रा, दल का किया स्वागत

Sun, 01 Dec 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rath and cycle yatra reached Ratia, the team was welcomed
रतिया पहुंची साइकिल यात्रा का स्वागत करते हुए पदाधिकारी।
रतिया। बाबा नामदेव धर्मशाला में संत शिरोमणि बाबा नामदेव जी के 754वें जन्मदिवस के अवसर पर संत नामदेव जी के जन्म स्थान महाराष्ट्र के पंढरपुर से संतों की 2,500 किलोमीटर लंबी रथ एवं साइकिल यात्रा शुरू हुई है। भागवत धर्म प्रचार के लिए यह यात्रा गुजरात, राजस्थान से हरियाणा होकर पंजाब तक जाएगी। इस दल में 85 साइकिल यात्री और 15 अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा रविवार को रतिया पहुंची। इस दल में शामिल लोगों का नामदेव धर्मशाला में स्वागत किया गया। दल ने एकता, भाईचारा, सद्भावना का संदेश दिया। महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 12 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था। यह यात्रा चार दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर में घुमान साहिब स्थित संत नामदेव जी के समाधि स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में राज भवन चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से होकर यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी। बाबा नामदेव सभा के सचिव हरि सिंह और अन्य सदस्यों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भागवत धर्म का प्रचार करना और सभी को मानवता का संदेश देकर एकता के सूत्र में बांधना है। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली ने बाबा नामदेव का योगदान बताया। इस अवसर पर पार्षद जसविंद्र कौर, पार्षद प्रतिनिधि करनैल सिंह, पंजाबी लेखक मनजीत सिंह, प्रधान बलदेव सिंह, संयोजक लाभ सिंह सागू, लाभ सिंह कैंथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed