फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rapid fever survey started, people will be examined from house to house, slides will be made if fever is found

Fatehabad News: रैपिड फीवर सर्वे शुरू, घर-घर होगी लोगों की जांच, बुखार मिला तो बनेगी स्लाइड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rapid fever survey started, people will be examined from house to house, slides will be made if fever is found
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू बीमारी को लेकर शनिवार से जिले में रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी और बुखार मिलने पर उनकी स्लाइड बनाई जाएगी। स्लाइड को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर मलेरिया की पुष्टि होती है तो उसका उपचार शुरू होगा। पिछले पांच साल में जिले में मलेरिया के 13 ही केस मिले हैं। पिछले साल मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला था। अधिकारियों की माने तो जिला मलेरिया मुक्त होने की तरफ है। इसी के चलते विभाग हर माह रैपिड फीवर सर्वे करवा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा जांच करवाई जा सके।
विज्ञापन

तालाबों में डलवाई गई गंबुजिया मछली
स्वास्थ्य विभाग ने तालाबों में गंबुजिया मछली डलवाई है। ये गंबुजिया मछली लारवा को खत्म करती है। अधिकारियों का कहना है कि जिले के सभी तालाबों में ये मछलियां डलवाई जा रही है।
विज्ञापन


जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू और मलेरिया के मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मलेरिया मरीज
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 02
2019 29 05
2020 35 04
2021 993 02
2022 154 00

मलेरिया के ये हैं लक्षण
- तेज बुखार होना
- सर्दी व कंपन
- सिर दर्द व उल्टियां होना

मच्छर के काटने से खुद को ऐसे बचाएं :
मलेरिया व मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए खासकर गर्भवती महिला और बच्चों को मच्छरदानी या मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें। कीटनाशक छिड़काव के बाद कम से कम तीन महीने तक रंग-रोगन न करवाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया गया है। ये सर्वे 10 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग के पास फॉगिंग के लिए दवाई उपलब्ध है। लोगों से अपील है कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मलेरिया के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
-------
फोटो नंबर 24
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed