फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rapid fever survey found 2067 people suffering from fever, notice to 40 after finding larvae

Fatehabad News: रैपिड फीवर सर्वे में 2067 लोग मिले बुखार पीड़ित, लारवा मिलने पर 40 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rapid fever survey found 2067 people suffering from fever, notice to 40 after finding larvae
फतेहाबाद में रेपिड फीवर सर्वे करते स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं, करीब डेढ़ फीसदी लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसका खुलासा रैपिड फीवर सर्वे में हुआ है। डेंगू और मलेरिया को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक रैपिड फीवर सर्वे चलाया गया। इस सर्वे में विभाग को 2067 लोग बुखार पीड़ित मिले हैं। वहीं लारवा मिलने पर 40 घरों के मालिकों को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने पहले सर्वे में 1 लाख 32 हजार 651 घरों का सर्वे किया है। सर्वे के दौरान जो लोग बुखार पीड़ित मिले हैं उनकी स्लाइडें बनाई गई है। लेकिन मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। विभाग द्वारा जिले को रैपिड फीवर सर्वे में 1 लाख 92 हजार 158 घरों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन विभाग 1 लाख 32 हजार 651 घरों का सर्वे कर पाया है। बता दें कि विभाग द्वारा हर माह 1 से 10 तारीख तक सर्वे किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान लारवा भी जांचा गया। जांच के दौरान विभाग को 40 घरों में लारवा मिला है। इसके चलते विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की माने तो लारवा को खत्म करने के लिए 220 पौंड में गंबुजिया मछली भी डाली गई है।
विज्ञापन

जिले में ये रही है मलेरिया की स्थिति
वर्ष केस मिले
2014 368
2015 107
2016 59
2017 42
2018 2
2019 5
2020 0
2021 1
2023 2
ये है मलेरिया के लक्षण
- सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना, शरीर में दर्द होना
- बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना
मलेरिया से बचाव के ये है उपाय
- घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें।
- सप्ताह में एक बार कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज की को सुखाकर ही पानी भरें।
- प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस जरूर बनाएं।
- मच्छर दानी का प्रयोग करें।
कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिनों तक रैपिड फीवर सर्वे चलाया गया। सर्वे के दौरान जो बुखार पीड़ित मिले हैं उनकी स्लाइडें बनाई गई है। लेकिन मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जहां लारवा मिला है वहां नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed