फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rape with handicaped girl, villegers beat the youth, police, fatehabad

गूंगी-बहरी नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने युवक को नग्न कर पीटा

Thu, 12 Dec 2019 06:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
rape with handicaped girl, villegers beat the youth, police, fatehabad
रतिया। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात्रि युवक ने 13 वर्षीय गूंगी और बहरी बच्ची से दुष्कर्म किया। जब परिजनों और गांव के लोगों को इस हैवानियत का पता चला तो युवक को पकड़कर उसे नंगा कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी गई और पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर उसके पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई की बजाए उन्हें कभी रतिया तो कभी फतेहाबाद के चक्कर कटवा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बीती रात गांव में एक परिवार में शादी के चलते जागो का कार्यक्रम था और 13 वर्षीय बच्ची अपने परिवार सहित जागो में गई हुई थी। कार्यक्रम के बाद वह रात 9-10 बजे के आसपास अकेली घर आ रही थी तो गांव का ही 30 वर्षीय युवक जबरन उसे अपने प्लॉट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में परिजनों और गांव वालों को पता चला तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और नंगा करके पीटना शुरू कर दिया और पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि महिला थाने में शिकायत आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed